ब्रेकिंग
Bihar Flood News : बिहार में बेमौसम बाढ़ का कहर! बागमती खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर, चचरी पुल बहा; 14 पंचायतों का संपर्क प्रभावित✦Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश ✦Bihar News: बनारस से कोलकाता जा रही XUV में मिले 66.5 लाख रुपये, एक युवक और दो युवतियां पकड़े गए✦Bihar News: बिहार के 8 जिलों की चमकेगी किस्मत! 73 हजार करोड़ से बनेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦Bihar Flood News : बिहार में बेमौसम बाढ़ का कहर! बागमती खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर, चचरी पुल बहा; 14 पंचायतों का संपर्क प्रभावित✦Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश ✦Bihar News: बनारस से कोलकाता जा रही XUV में मिले 66.5 लाख रुपये, एक युवक और दो युवतियां पकड़े गए✦Bihar News: बिहार के 8 जिलों की चमकेगी किस्मत! 73 हजार करोड़ से बनेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बेटे की पिटाई से गुस्साईं मां ने टीचर को पीटा, स्कूल में मची अफरा-तफरी

PATNA : बिहार की राजधानी से सटे इलाके दानापुर में केंद्रीय विद्यालय के टीचर द्वारा एक छात्र को पीटना काफी महंगा पड़ गया है। दरअसल, अब इस मामले में छात्र के मां की एंट्री हो गई है। छ

बेटे की पिटाई से गुस्साईं मां ने टीचर को पीटा, स्कूल में मची अफरा-तफरी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी से सटे इलाके दानापुर में केंद्रीय विद्यालय के टीचर द्वारा एक छात्र को पीटना काफी महंगा पड़ गया है। दरअसल, अब इस मामले में छात्र के मां की एंट्री हो गई है। छात्र की मां ने दानापुर केंद्रीय विद्यायल पहुंच कर शिक्षक की चप्पल से पिटाई कर दी। जिसके बाद अब इस पुरे मामले का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


दरअसल, यह मामला तब सामने आया जब जब स्कूल के ही एक शिक्षक द्वारा पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वारयल विडियो में यह नजर आ रहा है कि पुत्र की पिटाई से नाराज छात्र की मां ने स्कूल में जाकर शिक्षक की चप्पलों से पिटाई कर दी है। वहीं, अब इस मामले जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक पीड़ित शिक्षक संजय कुमार ने भी पिटाई करने वाली छात्र की मां विनीता सिंह के खिलाफ स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत की है। 


शिक्षक संजय कुमार ने बताया है कि दो छात्रों के बीच विवाद के साथ मारपीट हुआ हुआ था। इसमें एक उनका पुत्र था। इस विवाद को लेकर छात्र युवराज की मां विनीता सिंह अपने साथ पांच छह लोगों को लेकर स्कूल आ धमकी और कई शिक्षकों व स्कूल स्टाफ के बीच गाली-गलौज करते हुए चप्पलों से पिटाई करने लगी। जबकि इस दौरान पास मौजूद अन्य शिक्षक महिला को ऐसा गलत कार्य करने के लिए समझाते रहे पर महिला अपना आपा खोते हुए चप्पल व थप्पड़ों से वार करती रही। जबकि, महिला विनीता सिंह द्वारा स्थानीय थाने में उनके पुत्र के साथ शिक्षक संजय कुमार द्वारा पिटाई कर जख्मी कर देने व उनके साथ अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज कराया था। 



जबकि, इस पुरे मामले में थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों ओर से थाने में लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। व पीड़ित शिक्षक संजय सिंह ने भी मामला दर्ज कराया है और महिला के तरफ से भी आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों ओर से थाने में लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच में जुट गए है।