ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बेलगाम बस ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 12 साल की बच्ची की मौत, मां की हालत नाजुक

SUPAUL: सुपौल में बस और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर में ई-रिक्शा परखच्चे उड़ गये। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लालपट्टी स्थित वन

बेलगाम बस ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 12 साल की बच्ची की मौत, मां की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल में बस और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर में ई-रिक्शा परखच्चे उड़ गये। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लालपट्टी स्थित वन इंडिया फेमिली मार्ट के पास की है। जहां पिपरा-त्रिवेणीगंज एनएच 327ई पर तेज गति से सहरसा से जोगबनी जा रही बस यदुवंशी कृष्ण रथ ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। 


घटना के बाद बस पर सवार यात्री और ड्राइवर बस छोड़ मौके से फरार हो गये। आनन-फानन में घायलों को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। हादसे में 3 लोग घायल हो गये जिसमें एक डेढ़ साल का बच्चा, 12 साल की लड़की और 32 साल की महिला शामिल हैं। 


दोनों बच्चे घायल महिला के हैं। इस हादसे में उनकी 12 साल की बेटी की मौत हो गयी है जबकि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है वही मां को वेंटिलेटर पर रखा गया है। इनकी पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के वॉर्ड नंबर 3 निवासी लीलानन्द मंडल की पुत्री निधि कुमारी, पत्नी रीना देवी और पुत्र कृष राज के रूप में हुई है। बेटे को पिता के हवाले कर दिया गया है जबकि पत्नी रीना देवी अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही है। वही बिटिया की मौत से लीलानंद मंडल और पूरा परिवार काफी सदमें में है। डॉक्टरों की टीम रीना देवी की जान बचाने में लगे हैं।  

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें