ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बारिश में भींगते जनता के बीच पहुंचे गिरिराज ने नीतीश को फिर से चेताया, बेगूसराय से सौतेलापन बर्दाश्त नहीं

BEGUSARAI : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के साथ सौतेलेपन का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर से जोरदार हमला बोला है। बेगूसराय मे

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के साथ सौतेलेपन का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर से जोरदार हमला बोला है। बेगूसराय में बाढ़ के हालात बदतर होते जा रहे हैं। जिले में लगातार बारिश हो रही है ऐसे में गिरिराज सिंह अपनी जनता के बीच पहुंचे हैं। 

भारी बारिश के बीच भीगते हुए गिरिराज सिंह ने जिले के बछवाड़ा और चमथा इलाके का दौरा किया। बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात की और राहत के लिए डीएम से भी बातचीत की। गिरिराज सिंह ने कहा कि बाढ़ से जनता बेहाल है और प्रशासन उन तक पूरी मदद नहीं पहुंचा रहा उन्होंने इस मामले में डीएम से बातचीत कर तुरंत लोगों तक राहत पहुंचाने की मांग रखी है। 

गिरिराज सिंह ने कहा कि वह जब अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों की बात करते हैं तो सबको बुरा लगता है लेकिन सरकार किसी एक पार्टी की नहीं होती। शासन में जो भी बैठता है उसे जनता के लिए काम करना होता है। अगर बेगूसराय को आपदा की इस घड़ी में राहत नहीं मिली तो यह सरकार का सौतेलापन होगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय के साथ किसी भी सौतेले बर्ताव को वह बर्दाश्त नहीं करेंगे।

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता