ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

शिक्षक को हड़ताल के दौरान BEO से मारपीट के आरोप में भेजा गया जेल, DEO करेंगे बर्खास्त

BEGUSARAI: बेगूसराय में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पूरे बिहार में शिक्षकों का हड़ताल जारी है। इसी दौरान में एक ऐसी घटना घटी है जिससे शिक्षा विभाग में हड़कम्प मच गया है। एक शि

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पूरे बिहार में शिक्षकों का हड़ताल जारी है।  इसी दौरान में एक ऐसी घटना घटी है जिससे शिक्षा विभाग में हड़कम्प मच गया है। एक शिक्षक पर बीईओ से मारपीट और गालीगलौज के आरोप के बाद  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं डीईओ ने शिक्षक को बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया है। वहीं पूरा मामला अब तूल पकड़ने लगा है। वहीं अब इस पूरे मामले में शिक्षक संघ और प्रशासन आमने-सामने आ गया है। 


तेघड़ा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक चंदन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शिक्षक पर आरोप लगा है कि उसने बीईओ भुवनेश्वर राय के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। बताया जा रहा है कि शिक्षक ने बीईओ से हड़ताल पर गये शिक्षकों की सूची मांगी थी लेकिन बीईओ ने इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों में कहासुनी होने लगी और मामला गाली-गलौज और मारपीट की नौबत तक पहुंच गया।


बीईओ ने इस संबंध में नजदीकी थाने में अपने आवेदन में देने के बाद इसकी एक प्रति जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं शिक्षा पदाधिकारी ने थाना में इस घटना को लेकर कांड 49/20 दर्ज कराया गया है।इस पूरे मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी देवेंद्र कुमार झा ने बताया कि उक्त मामले की जानकारी मेरे संज्ञान में आई है और  चन्दन कुमार के बर्खास्तगी को लेकर नियोजन इकाई को लिखा जाएगा।


वहीं, दूसरी ओर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव सूरज कुमार पासवान द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने, गाली गलौज करने तथा कॉलर पकड़कर मारपीट का आरोप लगाते हुए तेघड़ा थाना में मामला दर्ज कराया है। इधर, प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आरोपी शिक्षक चंदन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का आदेश देर शाम जारी किया गया है। वहीं, इस मामले को लेकर शिक्षकों में भारी आक्रोश है। शिक्षकों का कहना है कि पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा मामले को दूसरा मोड़ दिया जा रहा है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता