ब्रेकिंग
Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: PG की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा की मौत, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

Bihar Road Accident: बेगूसराय में पीजी की परीक्षा देकर लौट रही 22 वर्षीय छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

Bihar Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: बेगूसराय के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर स्थित एसएच-55 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में पीजी की परीक्षा देकर घर लौट रही एक छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए।


मृतका की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर वार्ड संख्या-7 निवासी रामचंद्र शर्मा की 22 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान उज्जवल भारती के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि पूजा कुमारी पीजी की परीक्षा देने उज्जवल भारती के साथ आरसीएस कॉलेज, मंझौल गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों एक ही बाइक से अपने घर लौट रहे थे। 


इसी दौरान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित एसएच-55 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में पूजा कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उज्जवल भारती को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।


घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने तथा चालक की गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी हुई है। हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता