ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

Road Accident: NH किनारे गड्ढे में पलटी सवारी बस, कई यात्री घायल

Road Accident: बेगूसराय के बछवारा में टाटा 407 सवारी बस के 25 फीट गहरे गड्ढे में पलटने से दर्जनभर यात्री घायल हो गए हैं। पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर घायलों को बछवारा पीएचसी पहुंचाया। गंभीर मरीजों को किया गया सदर अस्पताल रेफर।

Road Accident
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Road Accident: बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां टाटा 407 सवारी बस अनियंत्रित होकर 25 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में दर्जनभर यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत बछवारा पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया है।


घटना बछवारा थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर मुरली टोल के पास हुई, जहां टाटा 407 मिनी बस ड्राइवर के नियंत्रण खो देने के कारण अनियंत्रित होकर 25 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। बस में सवार करीब दो दर्जन यात्रियों में से एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और बछवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों को गड्ढे से निकाला और बछवारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।


बछवारा पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया है। सभी घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक तौर पर ड्राइवर की लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने भी मामले की निगरानी शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टर: हरेराम दास, बेगूसराय, बिहार