ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

जेडीयू विधायक ने खोल दी नीतीश सरकार के बाढ़ राहत की पोल, कहा - एसी में बैठकर पीड़ितों तक मदद नहीं पहुंचाई जा सकती

BEGUSARAI : बाढ़ राहत को लेकर नीतीश सरकार की तरफ से किए जा रहे दावों की पोल जेडीयू के विधायक ने खोल दी है। बेगूसराय के मटिहानी से जेडीयू के विधायक बोगो सिंह ने सरकार को आईना दिखाते

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बाढ़ राहत को लेकर नीतीश सरकार की तरफ से किए जा रहे दावों की पोल जेडीयू के विधायक ने खोल दी है। बेगूसराय के मटिहानी से जेडीयू के विधायक बोगो सिंह ने सरकार को आईना दिखाते हुए जोरदार हमला बोला है। बोगो सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ राहत के नाम पर मजाक कर रही है। बोगो सिंह ने कहा है कि बाढ़ राहत के नाम पर बड़ा घोटाला किया जा रहा है और उसमें जिला प्रशासन से लेकर राज्य सरकार तक के लोग शामिल हैं। 

अपनी ही पार्टी की सरकार पर भड़के जेडीयू विधायक बोगो सिंह ने कहा है कि एयर कंडीशनर के कैमरे में बैठकर बाढ़ की समीक्षा करने से पीड़ित परिवारों तक मदद नहीं पहुंच सकती। बोगो सिंह ने कहा है कि एसी गाड़ी में बैठकर  बाढ़ की त्रासदी को नहीं देखी जा सकती। बोगो सिंह के पहले गिरिराज सिंह जी बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों तक प्रशासनिक मदद नहीं पहुंचने का आरोप लगा चुके हैं। 

हालांकि जेडीयू विधायक के आरोपों को बेगूसराय के डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने खारिज किया है। बेगूसराय के डीएम ने कहा है कि जिला प्रशासन की तरफ से बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता