ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

अपनी ही सरकार के खिलाफ बागी हुए विधायक बोगो सिंह, बाढ़ राहत के नाम पर नीतीश सरकार पर लगाया भेदभाव का गंभीर आरोप

BEGUSARAI: जेडीयू विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है. मटिहानी से जेडीयू विधायक बोगो सिंह ने नीतीश सरकार के खिलाफ बाढ़ राहत

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

BEGUSARAI: जेडीयू विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है. मटिहानी से जेडीयू विधायक बोगो सिंह ने नीतीश सरकार के खिलाफ बाढ़ राहत के नाम पर भेदभाव करने का गंभीर आरोप लगाया है.

जेडीयू विधायक बोगो सिंह के बागी बोल

जिला प्रशासन के खिलाफ बाढ़ राहत के नाम पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भले ही प्रशासन लोगों को राहत पहुंचाने के लाख दावे कर ले लेकिन हकीकत ठीक इसके उलट है. प्रशासन पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए विधायक नरेंद्र सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन ने अभी तक लोगों के लिए नाव की सेवा उपलब्ध नहीं करायी है जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

जिला प्रशासन नहीं कर रहा मदद

राज्य सरकार के खिलाफ दोहरा रवैया का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पटना में लोगों को खाने के लिए फूड पैकेट गिराए जा रहे हैं, जबकि जिले में भीषण बाढ़ में फंसे लोगों तक सरकार खाना और पानी मुहैया करान में साफ विफल रही है.

प्रशासन को दी चुनौती

जिला प्रशासन को चुनौती देते हुए जेडीयू विधायक नरेंद्र सिंह ने दावा किया कि जिले के रचियाही, गांधीग्राम, कमरूद्दीनपुर, मुसन टोला, नकटी, रामदिरी, जगतपुरा, मीनापुर, चकबल्ली सहित ऐसे कई गांव हैं, जहां पर जिला प्रशासन ने अबतक किसी तरह की सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है. बोगो सिंह ने कहा कि अगर इन जगहों पर जिला प्रशासन ने मुट्ठी भर भूसा भी दिया होगा तो मैं विधानसभा से त्यागपत्र दे दूंगा.


रिपोर्टिंग

रिपोर्टर

जितेंद्र

FirstBihar संवाददाता