ब्रेकिंग
नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है

बेगूसराय की सड़कों पर साइकिल चलाते नजर आए गिरिराज सिंह, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने गढ़पुरा में साइकिल यात्रा कर लोगों को ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

बिहार न्यूज
साइकिल पर एमपी साहब
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय के गढ़पुरा में केंद्रीय मंत्री एवं सांसद गिरिराज सिंह साइकिल चलाते नजर आए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ करीब तीन किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया तथा स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण के लिए जनजागरण की अपील की। 


अपने बेबाक बयानों और फायर ब्रांड छवि के लिए चर्चित केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वे किसी राजनीतिक बयान को लेकर नहीं, बल्कि साइकिल यात्रा को लेकर सुर्खियों में आए हैं।बेगूसराय जिले के गढ़पुरा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह करीब तीन किलोमीटर तक साइकिल चलाते नजर आए। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। साइकिल यात्रा के माध्यम से उन्होंने लोगों को ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।


साइकिल यात्रा के बाद केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि "ईंधन बचत, स्वस्थ जीवनशैली एवं प्रदूषण-मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज गढ़पुरा में कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल यात्रा की। जब समाज जागरूक होता है, तभी परिवर्तन स्थायी बनता है। आइए, एक स्वच्छ, हरित और उज्ज्वल भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करें।" 


केंद्रीय मंत्री की इस पहल की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की खपत के बीच जनप्रतिनिधियों द्वारा इस तरह की जागरूकता यात्रा समाज को सकारात्मक संदेश देने का काम करती है। गौरतलब है कि गिरिराज सिंह अक्सर जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा में रहते हैं। गढ़पुरा में उनकी साइकिल यात्रा को भी पर्यावरण संरक्षण और फिट इंडिया अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता