ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

गिरिराज ने लगवाया नारा तो फिर क्या हिंदू क्या मुसलमान, सब बोल पड़े - जय श्री राम, जय श्री राम

BEGUSARI : बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सामने क्या हिंदू क्या मुलसमान सभी ने लगाए मिलकर जय श्री राम, जय श्री राम के नारे। बेगूसराय पहुंचे गिरिराज ने मंच से डंके की

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

BEGUSARI : बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सामने क्या हिंदू क्या मुलसमान सभी ने लगाए मिलकर जय श्री राम, जय श्री राम के नारे। बेगूसराय पहुंचे गिरिराज ने मंच से डंके की चोट पर कहा कि भारतवंशी तेरा मेरा रिश्ता क्या जय श्रीराम-जय श्रीराम। गिरिराज के इस नारे पर वहां मौजूद सभी लोगों ने जय श्री  राम, जय श्री राम का नारा लगाया। इस दौरान वहां का माहौल बिल्कुल हिंदू-मुस्लिम-सिख -इसाई हम सब है भाई-भाई वाले भावना से भरा नजर आया।


मंच से गिरिराज सिंह ने कहा कि विरोधी दल के नेता सीएए-एनआरसी पर देश में भ्रम फैला कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर बरसे।  गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस और कम्युनिस्ट भारत को डराने का काम कर रहे है कांग्रेस 1947 से पहले वाली  स्थिति पैदा कर रहा है। उन्होनें कहा कि वे लोग  कान खोल कर सुन लो भारत के लोग सहनशील है।


उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक प्रताड़ना के साथ चाहे बांग्लादेश हो या पाकिस्तान शरण स्थली उसको इज्जत सम्मान, उसको नागरिकता हम देंगे उनके पेट में क्यों दर्द हो रहा है। उन्होनें कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को नागरिकता क्यों नहीं दे रहे हैं, रोहनिया घुसपैठियों को क्यों नहीं नागरिकता दे रहे हैं, उनका दर्द है कि हम पाकिस्तान से भागे हुए घुसपैठियों को हम नागरिकता क्यों नहीं दे रहे हैं। ये वोट के सौदागर अपने वतन को बेच देंगे।


अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के दो दिवसीय दौरा पर आए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह यहां गांव-गांव जाकर लोगों को नागरिकता संशोधन विधेयक के प्रति जागरूक करने निकले हैं। इसी कड़ी में बुधवार को साहेबपुर कमाल के उच्च विद्यालय तड़बन्ना में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां जनसंवाद के बाद गिरिराज सिंह ने भगतपुर, मंसेरपुर, पहाड़पुर, मिर्जापुर एवं शादीपुर दियारा क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की तथा उनकी समस्या सुनने के साथ-साथ सीएए के प्रति जागरूक किया।  

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता