ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

दो पिकअप वैन की सीधी भिड़ंत, महिला सहित 4 लोग घायल

BEGUSARAI: बेगूसराय में दो पिकअप वैन की सीधी टक्कर हो गयी है। इस हादसे में महिला समेत 4 लोग बुरी तरह घायल हो गये है। बताया जाता है कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजन गांव लौट रहे थ

दो पिकअप वैन की सीधी भिड़ंत, महिला सहित 4 लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में दो पिकअप वैन की सीधी टक्कर हो गयी है। इस हादसे में महिला समेत 4 लोग बुरी तरह घायल हो गये है। बताया जाता है कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजन गांव लौट रहे थे। इसी दौरान खम्हार पास दो पिकअप वैन की टक्कर हो गई। जिसमें मृतक के परिजन मोहम्मद शहजाद, मोहम्मद असगर, शहजादी खातून समेत 4 लोग घायल हो गए हैं। डायल 112 की टीम सभी घायलों को लेकर सदर अस्पताल पहुंची जहां सभी का इलाज चल रहा है। 


बता दें कि दोस्त के साथ घूमने गए युवक का पानी में लाश मिली थी। शव का पोस्टमार्टम करा परिजन घर लौट रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुआ। मृतक के भाई असगर ने बताया की चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के करोड़ निवासी मोहम्मद एहसान बुधवार को अपने दो दोस्त के साथ घूमने निकला था। उसके बाद दोनों दोस्त अपने-अपने घर आ गए तथा मोहम्मद एहसान के संबंध में डूबने से मौत की बात किसी और दोस्त से कही। 


इसके बाद परिजनों को इस बात की जानकारी मिली। घटना की सूचना मिलने के बाद आज खोजने गए तो काबर बहियार में पानी में शव मिला। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। मृतक के भाई ने कहा कि गांव के ही राजू और रकीब ही एहसान को बुलाकर ले गया था लेकिन पानी में डूबने की सूचना घरवालों को नहीं दी गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि मोहम्मद एहसान की मौत किस वजह से हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता