ब्रेकिंग
पारिवारिक कलह में पति बना हैवान, पत्नी को मारी गोली, मौके पर दर्दनाक मौतयात्रीगण कृपया ध्यान दें... सितंबर में बदल जाएगा कई ट्रेनों का मार्ग, जानिए किन रास्तों से होकर चलेंगी ट्रेनेंBihar News : CM सम्राट का रक्षाबंधन गिफ्ट! SC-ST महिलाओं को 2.5 लाख, छात्राओं को 1 लाख तक प्रोत्साहन राशिBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालBihar News : रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, PhD फेलोशिप से स्टार्टअप तक जानिए क्या है सरकार का प्लान पारिवारिक कलह में पति बना हैवान, पत्नी को मारी गोली, मौके पर दर्दनाक मौतयात्रीगण कृपया ध्यान दें... सितंबर में बदल जाएगा कई ट्रेनों का मार्ग, जानिए किन रास्तों से होकर चलेंगी ट्रेनेंBihar News : CM सम्राट का रक्षाबंधन गिफ्ट! SC-ST महिलाओं को 2.5 लाख, छात्राओं को 1 लाख तक प्रोत्साहन राशिBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालBihar News : रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, PhD फेलोशिप से स्टार्टअप तक जानिए क्या है सरकार का प्लान

आर्थिक तंगी के कारण महिला ने दो बच्चियों के साथ खाया जहर, महिला और एक बच्ची की मौत, दूसरी बेटी ICU में एडमिट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक महिला ने अपनी दो बेटियों को जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया। जिससे महिला और एक बेटी की मौत हो गई जबकि दूसरी बेटी गंभीर हालत में आईसीयू में भर्त

आर्थिक तंगी के कारण महिला ने दो बच्चियों के साथ खाया जहर, महिला और एक बच्ची की मौत, दूसरी बेटी ICU में एडमिट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक महिला ने अपनी दो बेटियों को जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया। जिससे महिला और एक बेटी की मौत हो गई जबकि दूसरी बेटी गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के दनियालपुर नया टोला गांव की है। 


बताया जाता है दिवाकर महतो की 35 वर्षीय पत्नी  विभा कुमारी अपनी 9 साल की बेटी रूपा कुमारी और 7 साल की बेटी अंजली कुमारी को कोल्ड ड्रिग्स में जहर मिलाकर पिला दिया और खुद भी उसे पी लिया। जहर पीने ने मां वीभा देवी और रूपा कुमारी की घर में ही मौत हो गई और अंजली कुमारी गंभीर रूप से घर में ही पड़ी थी। 


आस-पड़ोस के लोगों ने जब तीनों को घर में बेहोश देखा तब जाकर घटना की जानकारी गांव वालों को मिली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंची ओर तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने मां बेटी को मृत घोषित कर दिया है जबकि एक बेटी को नाजुक हालत में भर्ती किया गया है। जिसका इलाज आईसीयू वार्ड में चल रहा है। 


विभा कुमारी ने जहर अपने बच्चों को और खुद क्यों खाई ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। विभा देवी का पति दिवाकर महतो बैंगलौर में रहकर मजदूरी का काम करता है स्थानीय लोगों की मानें तो पारिवारिक विवाद या आर्थिक तंगी की वजह से महिला ने अपने बच्चों के साथ जहर खाया होगा। फिलहाल पुलिस घटना की सूचना मृतका के पति को दी है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता