ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

बिहार में गीदड़ का आतंक: आधा दर्जन से अधिक लोगों को काट कर किया लहूलुहान, दहशत में इलाके के लोग

Bihar News: बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के दादुपुर दियारा में गीदड़ के हमले से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। अचानक हुए इस हमले से इलाके में दहशत फैल गई और ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत दादुपुर दियारा में उस समय अफरा-तफरी और दहशत का माहौल कायम हो गया, जब एक गीदड़ ने अचानक खेतों में काम कर रहे लोगों पर हमला बोल दिया। इस हमले में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है और ग्रामीणों में दहशत साफ देखी जा रही है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दादुपुर दियारा इलाके में किसान और मजदूर रोज की तरह खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों की ओर से अचानक एक गीदड़ निकला और लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। किसी को कुछ समझने का मौका तक नहीं मिला और गीदड़ ने एक के बाद एक कई लोगों को काटकर घायल कर दिया। अचानक हुए हमले से खेतों में काम कर रहे लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।


घटना में घायल लोगों की पहचान सुरेश साह, हालेसर यादव, कुन्दन यादव सहित कुल छह लोगों के रूप में की गई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, घायलों में दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद आसपास मौजूद किसानों और ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए किसी तरह गीदड़ को खदेड़ा और सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में सभी घायलों का इलाज चल रहा है।


घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। ग्रामीणों का कहना है कि दियारा क्षेत्र में अक्सर जंगली जानवरों की आवाजाही देखी जाती है, लेकिन इस तरह लोगों पर हमला करने की घटना पहली बार सामने आई है। लोगों का आरोप है कि दियारा क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी की कोई व्यवस्था नहीं रहने के कारण जंगली जानवर आबादी वाले इलाकों तक पहुंच जाते हैं।


ग्रामीणों ने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते जंगली जानवरों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो भविष्य में और भी बड़ी घटना हो सकती है। घटना के बाद बच्चों और महिलाओं में भी भय का माहौल है तथा लोग खेतों की ओर जाने से डर रहे हैं।


वहीं, इस घटना के बाद पूरे दादुपुर दियारा इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में वन विभाग की टीम भेजकर गीदड़ को पकड़ा जाए तथा दियारा क्षेत्र में विशेष निगरानी अभियान चलाया जाए ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता