ब्रेकिंग
Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! दारोगा को कुचलने के बाद अब हेल्थ मैनेजर के घर डकैती, हथियार के बल पर बनाया बंधक

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन ये अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। राज्य में

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! दारोगा को कुचलने के बाद अब हेल्थ मैनेजर के घर डकैती, हथियार के बल पर बनाया बंधक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन ये अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। राज्य में बेलगाम बढ़ रहे आपराधिक मामलों ने पुलिस प्रसाशन के नाकों में भी दम कर रखा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आया है। जहां दो घरों में भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय के पचंबा में स्थित वास्तु विहार परिसर के दो घरों में भीषण डकैती हुई है। यहां जयंती-31 में रहने वाले नावकोठी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के हेल्थ मैनेजर आनंद ईश्वर के घर के पीछे का कंटीला तार काटकर रात करीब 12.15 बजे दस डकैत अंदर घुस गए और दरवाजा तोड़ कर फ्लैट में प्रवेश किया। 


इसके बाद  डकैतों ने हथियार के बल पर आनंद ईश्वर और उनकी पत्नी सुषमा कुमारी (हाईस्कूल में लाइब्रेरियन) को बंधक बनाकर महिला ने जो जेवरात पहने हुए थे, वह ले लिया। इसके बाद सभी डकैत जयंत-48 में रहने वाले मुकेश पोद्दार के घर में बाउंड्री पार कर घुसे। जहां डकैतों ने उनके और परिवार के अन्य सदस्यों के हाथ-पैर बांधकर बंधक बनाया। उनके घर से नकद और जेवरात सहित 20 लाख से अधिक की संपत्ति लूट लिया। हालांकि, इस दौरान मुकेश का पुत्र अमन ने साहस का परिचय देते हुए अपने घर के पोर्टिको से कूदकर आसपास के लोगों को जगाया। 


इतना ही नहीं डकैतों ने मुकेश पोद्दार के घर में लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया तथा डीवीआर भी खोल लिया। इसके साथ हथियार लहराते हुए वहां से भाग गए। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी अमित कुमार एवं सिंघौल सहायक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा सीसीटीवी के आधार पर डकैतों की पहचान एवं मामले की छानबीन कर रही है। 


उधर, जांच के दौरान डकैतों के आने के निशान मिले हैं। एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी अमित कुमार को भेजा गया। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तरीके से जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का उद्भेदन करते हुए सभी डकैतों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।