ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

बिहार: ठनका की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसे हसबैंड-वाइफ, पत्नी की मौत; पति की हालत नाजुक

BEGUSARAI: बेगूसराय में बारिश के दौरान ठनका गरने से एक पति-पत्नी उसकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना बरौनी

बिहार: ठनका की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसे हसबैंड-वाइफ, पत्नी की मौत; पति की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में बारिश के दौरान ठनका गरने से एक पति-पत्नी उसकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के फुलवरिया- 2 की है। 


मृतका की पहचान बरौनी थाना अंतर्गत फुलवरिया- 2 निवासी मो. हितली की 24 वर्षीय पत्नी फरजाना खातून के रुप में हुई। वही मृतिका का पति मोहम्मद हितली गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि फरजाना खातून अपने छत पर कपड़ा सूखने लिए डाली थीं। 


अचानक आंधी और बारिश आने के बाद पति-पत्नी छत पर कपड़ा उतारने के लिए गए हुए थे, तभी ठनका फरजाना खातून के शरीर पर गिर गया। ठनका गिरते ही फरजाना खातून छटपटाने लगी। पत्नी को तड़पता देख पति मोहम्मद हितली उसे बचाने के पहुंचा तो वह भी बिजली की चपेट में आकर झुलस गया। 


घटना की जानकारी मिलते ही बरौनी थाने की पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद परिजनों में मातम का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता