ब्रेकिंग
खेत जाने के दौरान कोबरा पर पैर पड़ा, शख्स ने अपने दांतों से गर्दन चबाकर मार डाला, तांत्रिक के चक्कर में उठा लिया खतरनाक कदमसीमांचल में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार; किराए के मकान में चल रहा था घिनौना खेलसीएम के साथ वायरल फोटो की भाई वीरेंद्र ने बताई सच्चाई, विरोधियों से पूछा- ऐसा करके क्या साबित करना चाहते हो?दो बच्चों की मां को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा!, पंखा ठीक कराने के लिए महिला ने युवक को घर पर बुलाया था भरत तिवारी एनकाउंटर केस: SDM समेत 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, SDPO-SHO को अरेस्ट करने का आदेशखेत जाने के दौरान कोबरा पर पैर पड़ा, शख्स ने अपने दांतों से गर्दन चबाकर मार डाला, तांत्रिक के चक्कर में उठा लिया खतरनाक कदमसीमांचल में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार; किराए के मकान में चल रहा था घिनौना खेलसीएम के साथ वायरल फोटो की भाई वीरेंद्र ने बताई सच्चाई, विरोधियों से पूछा- ऐसा करके क्या साबित करना चाहते हो?दो बच्चों की मां को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा!, पंखा ठीक कराने के लिए महिला ने युवक को घर पर बुलाया था भरत तिवारी एनकाउंटर केस: SDM समेत 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, SDPO-SHO को अरेस्ट करने का आदेश

सरकारी शिक्षक के बेटे को किन्नर से हुआ प्यार, परिवार और समाज की परवाह छोड़ रचाई शादी

बिहार के बेगूसराय में एक युवक ने किन्नर से प्रेम विवाह कर समाज की परवाह नहीं की। परिवार के विरोध के बावजूद दोनों ने कोर्ट मैरिज की, बाद में परिजनों ने रिश्ते को स्वीकार कर धूमधाम से शादी कराई।

बिहार न्यूज
प्यार अंधा होता है
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BEGUSARAI:अजब प्रेम की गजब कहानी बिहार के बेगूसराय जिले में सामने आई है। जहां एक युवक को किन्नर से ऐसा प्यार हुआ कि उसने समाज और परिवार की परवाह किए बिना उससे शादी रचा ली। इस अटूट प्रेम के आगे परिवार को भी झुकना पड़ गया। अब दोनों पति-पत्नी की तरह खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। किन्नर से शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


मामला बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र का है जहां के रहने वाले सरकारी टीचर अर्जुन ठाकुर के बेटे ऑर्केस्ट्रा कलाकार विकास कुमार ठाकुर ने सुशीला नाम की किन्नर से शादी कर ली। विकास 2022 में एक प्रोग्राम के सिलसिले में सुशीला किन्नर के गांव पहुंचा था। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। सुशीला को देखते ही विकास का दिल उस पर आ गया। दोनों ने एक दूसरे से मोबाइल नंबर ले लिया फिर घंटों बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। 


मोबाइल पर बातचीत करते-करते दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे। दोनों ने साथ जीने और मरने की कसमें खा ली। करीब 6 महीने तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। लेकिन घरवाले इस रिश्ते का विरोध करने लगे। विकास के परिवारवाले नहीं चाहते थे कि उनका बेटा किन्नर से शादी करे। लेकिन विकास अपनी जिद्द पर अड़ा था। दोनों ने 2023 में बिना परिवारवाले को बताये कोर्ट मैरिज कर ली। 


कोर्ट मैरिज के बाद भी दोनों कुछ समय तक अलग-अलग रहे, लेकिन यह बात ज्यादा दिनों तक छिपी नहीं रह सकी। जब परिवार और रिश्तेदारों को शादी की जानकारी मिली तो वो नाराजगी जताने लगे। हालांकि, विकास के दृढ़ संकल्प और प्रेम को देखते हुए परिजनों ने अंततः इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। जिसके बाद परिवारवालों की सहमति से कार्ड छपवाकर पूरे रीति-रिवाज और बैंड-बाजे के साथ दोनों की शादी कराई गई।


सुशीला किन्नर ने बताया कि शादी से पहले दोनों करीब छह महीने तक रिश्ते में रहे थे। उन्होंने कहा कि किन्नर भी इंसान होते हैं और उनके भीतर भी भावनाएं होती हैं। समाज अक्सर उन्हें वह सम्मान नहीं देता जिसके वे हकदार हैं, लेकिन विकास ने उनसे शादी कर उन्हें समाज में सम्मान दिलाने का काम किया।


वही सुशीला का कहना है कि परिवार के लोगों का सम्मान करने पर उनका प्यार और सहयोग भी मिलता है। वर्तमान में विकास और सुशीला अपने वैवाहिक जीवन से काफी खुश हैं। इस अटूट प्रेम के आगे परिवार को भी झुकना पड़ गया। अब दोनों पति-पत्नी की तरह खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। किन्नर से शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।




टैग्स