ब्रेकिंग
Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦तेजस्वी यादव की लग्जरी कार ने खींचा सबका ध्यान, 80 लाख कीमत और 548 KM की रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान✦Bihar News : बिहार में कब और कितनी देर कटी बिजली? अब सांसद-विधायक से मुखिया तक के फोन पर पहुंचेगा पूरा हिसाब, सम्राट चौधरी का नया आदेश✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦तेजस्वी यादव की लग्जरी कार ने खींचा सबका ध्यान, 80 लाख कीमत और 548 KM की रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान✦Bihar News : बिहार में कब और कितनी देर कटी बिजली? अब सांसद-विधायक से मुखिया तक के फोन पर पहुंचेगा पूरा हिसाब, सम्राट चौधरी का नया आदेश✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर

ब्रश निकालने गई महिला को सांप ने डसा, परिजनों ने डिब्बे में किया बंद और पहुंच गए अस्पताल; नजारा देख डॉक्टर भी रह गए हैरान

Bihar News: बेगूसराय में सुबह ब्रश करने गई 20 वर्षीय महिला को छिपे जहरीले सांप ने हाथ में डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन इस घटना में एक हैरान करने वाली बात भी सामने आई—परिजन सांप को भी पकड़कर अस्पताल पहुंच गए। महिला की हालत..

ब्रश निकालने गई महिला को सांप ने डसा, परिजनों ने डिब्बे में किया बंद और पहुंच गए अस्पताल; नजारा देख डॉक्टर भी रह गए हैरान
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक महिला को जहरीले सांप ने डस लिया. रजाकपुर वार्ड-11 में हुई इस घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. खास बात यह रही कि परिजन सांप को भी पकड़कर डिब्बे में बंद कर अस्पताल ले आए, ताकि उसकी पहचान हो सके.


घटना रजाकपुर वार्ड-11 की है. यहां मोहम्मद जिब्राइल की 20 वर्षीय पुत्री शहजादी खातून सुबह चापाकल के पास मुंह धोने और ब्रश करने गई थी. इसी दौरान वहां रखे टूथपेस्ट और ब्रश को निकालने के लिए जैसे ही उसने हाथ बढ़ाया, पहले से छिपे सांप ने उसके हाथ में डस लिया.


सांप के डसते ही शहजादी जोर-जोर से चिल्लाने लगी. उसकी आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे. महिला ने परिजनों को बताया कि उसे सांप ने हाथ में डस लिया है. इसके बाद परिजनों ने वहां सांप को देखा और उसे पकड़ लिया.


सांप के डसने के बाद शहजादी की तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोशी की हालत में पहुंच गई. परिजन बिना देर किए उसे इलाज के लिए नावकोठी पीएचसी लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया.


इसके बाद परिजन शहजादी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. फिलहाल महिला वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य है और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है.


घटना के बाद परिजनों ने सांप को मारने के बजाय उसे पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर दिया. इसके बाद महिला के साथ सांप को भी सदर अस्पताल लेकर पहुंचे.


परिजनों के मुताबिक, सांप को इसलिए सुरक्षित रखा गया है ताकि डॉक्टर उसकी पहचान कर इलाज में जरूरी जानकारी हासिल कर सकें. परिजनों ने बताया कि शहजादी के पूरी तरह स्वस्थ होने तक सांप को सुरक्षित रखा जाएगा. महिला के ठीक होने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की बात कही गई है.



बेगूसराय से हरेराम दास की रिपोर्ट