ब्रेकिंग
बिहार में 16 अग्निशमन पदाधिकारियों की पोस्टिंग, अभिषेक कुमार बने पटना के फायर ऑफिसर; पूरी लिस्ट देखिए..Bihar Top 10 News Today: 11 लाख परिवारों को PM आवास, दुबई में 7 युवक बंधक, TRE-4 प्रदर्शन और बारिश का अलर्टबिहार-यूपी बॉर्डर फिर सील, रात 8 से सुबह 8 बजे तक आवागमन पर रोक; 12 घंटे की पाबंदी से बढ़ी परेशानीमां वैष्णो देवी मंदिर में बड़ा बदलाव, अब मशीनें गिनेंगी माता का चढ़ावा, 15 दिन में बंद होगी मैनुअल काउंटिंगसोरेन सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के आदेश पर लगाई रोकबिहार में 16 अग्निशमन पदाधिकारियों की पोस्टिंग, अभिषेक कुमार बने पटना के फायर ऑफिसर; पूरी लिस्ट देखिए..Bihar Top 10 News Today: 11 लाख परिवारों को PM आवास, दुबई में 7 युवक बंधक, TRE-4 प्रदर्शन और बारिश का अलर्टबिहार-यूपी बॉर्डर फिर सील, रात 8 से सुबह 8 बजे तक आवागमन पर रोक; 12 घंटे की पाबंदी से बढ़ी परेशानीमां वैष्णो देवी मंदिर में बड़ा बदलाव, अब मशीनें गिनेंगी माता का चढ़ावा, 15 दिन में बंद होगी मैनुअल काउंटिंगसोरेन सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के आदेश पर लगाई रोक

बेगूसराय में दिनदहाड़े दबंगों का तांडव: पूर्व मुखिया समेत चार लोगों पर हमला, वारदात CCTV में कैद

Bihar News: बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दिनदहाड़े पूर्व मुखिया के घर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। स्कॉर्पियो से पहुंचे बदमाशों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया, जिसमें कई लोग घायल हुए। घटना का CCTV...

बेगूसराय में दिनदहाड़े दबंगों का तांडव: पूर्व मुखिया समेत चार लोगों पर हमला, वारदात CCTV में कैद
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar News: बिहार के बेगूसराय में दबंगों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका एक और बड़ा उदाहरण सामने आया है। जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े कुछ बदमाशों ने ऐसा उत्पात मचाया कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई। स्कॉर्पियो पर सवार होकर पहुंचे हमलावरों ने पूर्व मुखिया के घर पर चढ़कर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में पूर्व मुखिया समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब इलाके में तेजी से वायरल हो रहा है।


घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के देवनगर गांव की बताई जा रही है। घायल लोगों की पहचान अमरौर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रवीण कुमार सिंह, प्रभाकर कुमार, रमन कुमार और सूरज कुमार के रूप में हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।


बताया जा रहा है कि गांव में करीब 17 कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि कुछ लोग जबरन जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। इसी बात को लेकर पहले खेत पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद हुआ था। स्थानीय लोगों के मुताबिक उस समय मामला किसी तरह शांत करा दिया गया था और पूर्व मुखिया अपने समर्थकों के साथ घर लौट आए थे।


लेकिन थोड़ी ही देर बाद माहौल अचानक फिर गर्म हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर पूर्व मुखिया के घर पहुंचे और देखते ही देखते हमला शुरू कर दिया। हमलावरों के हाथ में लोहे की रॉड, लाठी और डंडे थे। घर के बाहर खड़े लोगों को पीटना शुरू कर दिया गया। जब लोग जान बचाने के लिए भागने लगे, तब भी बदमाश नहीं रुके और घर में घुसकर मारपीट करते रहे।


CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि स्कॉर्पियो से उतरे तीन से चार लोग सीधे घर की तरफ बढ़ते हैं और फिर हमला शुरू कर देते हैं। वीडियो में अफरा-तफरी का माहौल साफ देखा जा सकता है। आसपास के लोग भी डर के कारण दूर खड़े होकर पूरा घटनाक्रम देखते रहे। हमले के बाद इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।


घायलों के परिजनों का आरोप है कि बदमाश पहले से हमला करने की योजना बनाकर आए थे। उनका कहना है कि जमीन विवाद को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था और विरोध करने पर हमला कर दिया गया।


हालांकि दूसरे पक्ष की ओर से भी आरोप लगाए गए हैं। उनका कहना है कि खेत पर पहले उनके साथ मारपीट की गई थी, जिसके बाद विवाद बढ़ा। फिलहाल दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।


घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।