ब्रेकिंग
पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालपटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

बिहार में तेज रफ्तार का कहर… सड़क पर निकले दंपति को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत से इलाके में सनसनी

Bihar Road Accident News: बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिला दिया है। तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया, पूरी खबर आगे पढ़ें...

बिहार में तेज रफ्तार का कहर… सड़क पर निकले दंपति को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत से इलाके में सनसनी
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Road Accident News: बिहार के बेगूसराय जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गढ़पुरा–हसनपुर मुख्य पथ पर मालीपुर स्थित तारा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि दंपति को संभलने का जरा भी मौका नहीं मिला। तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी और दोनों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। टक्कर की आवाज और भयावह मंजर देख आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। इस दौरान लोगों में गुस्सा भी देखने को मिला, क्योंकि उनका आरोप था कि सूचना देने के बावजूद पुलिस काफी देर से मौके पर पहुंची।


घटना के कारण गढ़पुरा, हसनपुर मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया और घंटों तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


स्थिति बिगड़ती देख गढ़पुरा थाना के अपर थानाध्यक्ष किशन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे दोनों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि इस सड़क पर आए दिन तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।