ब्रेकिंग
Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

Bihar News: बाल-बाल बचे BJP विधायक, बंगाल से पटना लौटते समय हुआ बड़ा हादसा

Bihar Road Accident: बिहार के बेगूसराय जिले के जीरोमाइल के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब विधायक संजय गुप्ता की कार सड़क पर पड़े ट्रक के स्टेपनी से टकरा गई। इस दुर्घटना में विधायक, उनकी पत्नी, बेटी...

Bihar News: बाल-बाल बचे BJP विधायक, बंगाल से पटना लौटते समय हुआ बड़ा हादसा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के बेगूसराय में मंगलवार की अहले सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते उस वक्त टल गया, जब संजय गुप्ता की कार अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में विधायक, उनकी पत्नी, बेटी और अंगरक्षक बाल-बाल बच गए, हालांकि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


घटना बेगूसराय जिले के जीरोमाइल क्षेत्र के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई, जहां सुबह के धुंधलके और कम दृश्यता के बीच सड़क पर पड़ा एक ट्रक का अतिरिक्त टायर (स्टेपनी) इस हादसे की वजह बन गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक संजय गुप्ता पश्चिम बंगाल में एक चुनावी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने परिवार के साथ पटना लौट रहे थे। सफर सामान्य तरीके से चल रहा था, लेकिन जैसे ही उनकी गाड़ी जीरोमाइल के पास पहुंची, सामने सड़क पर पड़ा टायर चालक की नजर में नहीं आ सका। तेज रफ्तार में चल रही कार सीधे उस स्टेपनी से टकरा गई।


टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर झटका खा गई और कुछ दूरी पर जाकर रुक गई। इस हादसे में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे मौके पर कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।


हालांकि, इस पूरी घटना में राहत की बात यह रही कि कार में लगे एयरबैग समय पर खुल गए और सभी सवारों ने सीट बेल्ट पहन रखी थी। यही कारण रहा कि इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच निकले।


हादसे के तुरंत बाद विधायक ने स्थानीय भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही अमरेंद्र कुमार अमर अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके कुछ ही देर बाद भाजपा नेता सुनील सिंह भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया।


स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तुरंत बेगूसराय के ग्लोकल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य बताई। चिकित्सकों के अनुसार, सभी को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन कोई गंभीर खतरा नहीं है।