ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

बेगूसराय में फैली एक अफवाह और बैंकों के बाहर उमड़ी महिलाओं की भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

BEGUSARAI : बेगूसराय कोरोना का हॉटस्पॉट इलाका है. यहां से कोरोना के 8 मरीज सामने आ चुके हैं. कोरोना के कहर से बचाने के लिए प्रशासन, लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंस का कड़ाई से अनुपालन करवाने के लिए कड़ी

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय कोरोना का हॉटस्पॉट इलाका है. यहां से कोरोना के 8 मरीज सामने आ चुके हैं. कोरोना के कहर से बचाने के लिए प्रशासन, लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंस का कड़ाई से अनुपालन करवाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है, लेकिन लोग मानने के लिए तैयार नहीं हैं. बैंक से लेकर बाजार और सड़कों पर खुलेआम  सोशल डिस्टेंसिंग का मजाक बनाया जा रहा है. 

सबसे अधिक भीड़ लग रही है बैंकों के ग्राहक सेवा केंद्र और ग्रामीण क्षेत्रों के बैंक में.  जहां एक अफवाह उड़ी और महिलाएं बड़ी संख्या में बैंक के आगे खड़ी हो गईं. बताया जा रहा है कि किसी ने अफवाह फैला दिया कि प्रधानमंत्री द्वारा जन-धन योजना में भेजे गए पैसे यदि  तीन-चार दिन के अंदर अकाउंट से नहीं निकाले गए तो वापस लौट जाएंगे. इसके बाद तमाम जगहों पर बैंकों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. 

 गुरुवार को जिला के विभिन्न क्षेत्रों में भारी संख्या में भीड़ उमड़ने और सोशल डिस्टेंस ध्वस्त होने की सूचना पर अधिकारी पहुंचे, लोगों को लाइन में लगाया. लेकिन इसके लिए स्थायी व्यवस्था नहीं किए जाने और बैंक प्रबंधन की लापरवाही के कारण फिर से वही हाल हो गए. इस संबंध में डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि सिविल सर्जन, सभी बैंक के शाखा प्रबंधक, अग्रणी जिला प्रबंधक, एसडीओ, डीएसपी, बीडीओ और सीओ को अपने-अपने क्षेत्र के बैंक, हाट, बाजार और जन वितरण प्रणाली दुकान पर शत-प्रतिशत सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है. प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाता में आए पैसा को निकालने के लिए होने वाली अत्यधिक भीड़ के संबंध में डीएम ने कहा कि लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. प्रधानमंत्री जन धन खाता में पैसे के पुनः वापस जाने की बात अफवाह है. इस संबंध में भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंसियल सर्विसेज ने पैसा लौटने की बात को अफवाह बताया है. सभी बैंक, अस्पताल में एक-एक मीटर की दूरी बनाकर लाइन लगवाने का आदेश दिया गया है. यदि भीड़ अधिक हो रही है तो हॉल के बाहर टेंट लगाकर टोकन बांटने और टोकन के अनुसार बारी-बारी से काउंटर पर बुलाने का निर्देश दिया गया है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता