ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

बेगूसराय में डूबने से 4 की मौत, एक ही परिवार के 3 लोग शामिल

BEGUSARAI: बेगूसराय में नहाने के दौरान बाढ़ के पानी में एक ही परिवार के 3 सदस्य डूब गए। मां की लाश बरामद कर लिया गया है लेकिन दोनों बच्चियों की तलाश जारी है। मृतका की पहचान बल

बेगूसराय में डूबने से 4 की मौत, एक ही परिवार के 3 लोग शामिल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में नहाने के दौरान बाढ़ के पानी में एक ही परिवार के 3 सदस्य डूब गए। मां की लाश बरामद कर लिया गया है लेकिन दोनों बच्चियों की तलाश जारी है। मृतका की पहचान बलिया थाना अंतर्गत दियारा क्षेत्र के पहाड़पुर पंचायत के तुलसी टोला निवासी राजाराम की 37 वर्षीय पत्नी द्रौपदी देवी के रूप में हुई है। वही 12 वर्षीय बेटी रिमझिम और 14 वर्षीय रूमा के रूप में हुई है। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि राजाराम की दोनों बेटियां रिमझिम और रूमा मां के साथ स्नान करने नदी के तट पर गयी थी। तभी गहरे बाढ़ के पानी में दोनों चली गई। बेटी को डूबते देख मां द्रौपदी देवी बचाने के लिए नदी में कूद गई। बेटियों को बचाने के क्रम में वो भी गहरे पानी में चली गयी जिसके कारण दम घूटने से उसकी मौत हो गयी। मां का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दोनों बेटियों की तलाश में एसडीआरएफ की टीम जुटी है। 


वहीं दूसरी घटना नया गांव के छितनौर की है जहां एक किसान की डूबने से मौत हो गई। मवेशी के चारा लाने जा रहा किसान गहरे पानी में चला गया और पानी में डूबने से मौत हो गयी। मृतक किसान की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव वार्ड-5 निवासी 55 वर्षीय अनिल सिंह के रूप में हुई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता