ब्रेकिंग
पटना में 400 रुपये के विवाद में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोपBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हालपटना में 400 रुपये के विवाद में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोपBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, हथियारों से लैस भीड़ ने किया हमला; फायरिंग में 4 लोग घायल, दो हमलावर ग्रामीणों के हत्थे चढ़े

Bihar Crime News: बेगूसराय में जमीन विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों के बीच गोलीबारी हो गई। 29 कट्ठा जमीन को लेकर हुए इस विवाद में कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर...

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, हथियारों से लैस भीड़ ने किया हमला; फायरिंग में 4 लोग घायल, दो हमलावर ग्रामीणों के हत्थे चढ़े
Ramakant kumar
5 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल-चंदवारा गांव में करीब 15 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की जमीन पर कब्जे को लेकर बुधवार सुबह दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. करीब 29 कट्ठा पुश्तैनी जमीन पर बाउंड्री निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते फायरिंग में बदल गया. इस दौरान चार लोगों को गोली लगी, जबकि एक अन्य व्यक्ति मारपीट में घायल हो गया. सभी घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.


घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास के इलाके में तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस को भी मौके पर तैनात किया गया है.


100 से ज्यादा हथियारबंद लोगों के पहुंचने का दावा

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 100 से अधिक हथियारबंद लोग दर्जनों मोटरसाइकिलों से विवादित जमीन पर पहुंचे थे. आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद जमीन की घेराबंदी के लिए बाउंड्री निर्माण का काम शुरू किया गया. इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया.


विवाद बढ़ने के कुछ ही देर बाद घटनास्थल पर फायरिंग शुरू हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई राउंड गोलियां चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. गोलीबारी की आवाज सुनकर गांव में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों में चले गए. महिलाएं और बच्चे भी डर के कारण घरों में दुबके रहे.


चार लोगों को लगी गोली, एक अन्य घायल

फायरिंग की घटना में सनोज यादव, मोहन यादव, धर्मवीर यादव और धीरज यादव को गोली लगी है. वहीं परिवार के एक अन्य सदस्य के मारपीट में घायल होने की बात सामने आई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.


ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़ा

फायरिंग के दौरान ग्रामीणों ने दो संदिग्ध हमलावरों को पकड़ लिया. ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया. इसके अलावा घटनास्थल से करीब 12 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं. पुलिस ने सभी मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर उनके बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है.


मीन मालिक ने भूमाफिया पर लगाया कब्जे का आरोप

जमीन मालिक की ओर से आरोप लगाया गया है कि करीब 29 कट्ठा जमीन उनकी पुश्तैनी संपत्ति है. उनका कहना है कि कुछ लोग कथित भूमाफिया के साथ बड़ी संख्या में हथियारबंद लोगों को लेकर जमीन पर पहुंचे थे और जबरन बाउंड्री निर्माण शुरू कर दिया.


जमीन मालिक के अनुसार, आरोपी जेसीबी लेकर पहुंचे थे और जमीन में गड्ढा खोदकर पिलर लगाने का काम शुरू कर दिया था. परिवार की ओर से जमीन से संबंधित कागजात दिखाने और निर्माण रोकने की बात कहे जाने पर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि इसी दौरान फायरिंग शुरू कर दी गई.


जमीन मालिक ने परिवार के पांच लोगों के घायल होने की बात कही है, जिनमें चार लोगों को गोली लगने का दावा किया गया है. उन्होंने कुछ लोगों के नाम भी पुलिस को बताए हैं और जबरन जमीन पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया है. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.


एसपी ने कहा- बाउंड्री निर्माण को लेकर हुआ विवाद

घटना के बाद मौके पर पहुंचे बेगूसराय एसपी मनीष ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल-चंदवारा में बाउंड्री निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था. इसी दौरान गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें चार लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों का इलाज चल रहा है.


एसपी के अनुसार, पुलिस घायलों का बयान दर्ज कर रही है. घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस ने मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है. आवेदन मिलने और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


फायरिंग की घटना के बाद कंकौल-चंदवारा गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. एहतियात के तौर पर आसपास के कई थानों की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया है. पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है.
बेगूसराय से हरेराम दास की रिपोर्ट