ब्रेकिंग
चंवर में मिला कंकालनुमा शव, हत्या की आशंका से सनसनी; शव की पहचान में जुटी पुलिसकार-बाइक की टक्कर के बाद बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, कार चालक गंभीर घायल; घंटों तक चलता रहा हाईवोल्टेज हंगामामीसा भारती ने सम्राट सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में चल रही ‘लाठीचार्ज करने वाली सरकार’तिब्बत में ग्लेशियल झील फटने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, गंडक नदी में तेजी से बढ़ सकता है जलस्तरनेपाल में बाढ़ के बाद बिहार में अलर्ट, विजय चौधरी बोले- सतर्क रहें, घबराएं नहींचंवर में मिला कंकालनुमा शव, हत्या की आशंका से सनसनी; शव की पहचान में जुटी पुलिसकार-बाइक की टक्कर के बाद बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, कार चालक गंभीर घायल; घंटों तक चलता रहा हाईवोल्टेज हंगामामीसा भारती ने सम्राट सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में चल रही ‘लाठीचार्ज करने वाली सरकार’तिब्बत में ग्लेशियल झील फटने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, गंडक नदी में तेजी से बढ़ सकता है जलस्तरनेपाल में बाढ़ के बाद बिहार में अलर्ट, विजय चौधरी बोले- सतर्क रहें, घबराएं नहीं

कार-बाइक की टक्कर के बाद बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, कार चालक गंभीर घायल; घंटों तक चलता रहा हाईवोल्टेज हंगामा

Bihar News: बेगूसराय में कार और बाइक की टक्कर के बाद सड़क पर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना में कार चालक को गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़...

कार-बाइक की टक्कर के बाद बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, कार चालक गंभीर घायल; घंटों तक चलता रहा हाईवोल्टेज हंगामा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के समीप एनएच-31 पर बुधवार को कार और बाइक की टक्कर के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई और कुछ ही देर में मामला मारपीट तक पहुंच गया. आरोप है कि बाइक सवार युवक ने कार चालक के साथ मारपीट कर दी.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट के दौरान कार चालक के नाक पर गंभीर चोट लगी, जिससे खून निकलने लगा. देखते ही देखते युवक के कपड़ों पर खून लग गया. सड़क के बीच हुए विवाद के कारण मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही और आसपास बड़ी संख्या में लोग जुट गए.


बताया गया कि कार और बाइक की टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि बाइक सवार युवक ने कार चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी. स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग करने का प्रयास किया.


करीब एक घंटे तक चलता रहा विवाद

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच विवाद करीब एक घंटे तक चलता रहा. इस दौरान सड़क से गुजरने वाले लोगों की भी मौके पर भीड़ जुट गई. हंगामा बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, जिसके बाद किसी तरह मामला शांत कराया गया.


मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना की सूचना डायल-112 को देने की बात कही. वहीं, स्थानीय लोगों ने इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग को लेकर भी सवाल उठाए. लोगों का कहना था कि हर हर महादेव चौक से सुभाष चौक तक सड़क पर लगातार वाहनों की आवाजाही रहती है, इसके बावजूद विवाद के दौरान पुलिस की सक्रियता नजर नहीं आई.


मारपीट खत्म होने के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने रास्ते चले गए. स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में शिकायत करने की बात कही जा रही थी. हालांकि, इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.


फिलहाल कार और बाइक की टक्कर के कारण, मारपीट की पूरी घटना और दोनों पक्षों की ओर से की गई शिकायत को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.