ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

BIHAR: भाई ने भाई को मारी गोली, शराब के नशे में धुत बड़े भाई की करतूत

बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत बड़े भाई ने मामूली विवाद में अपने सगे छोटे भाई को गोली मार दी। घायल पूजा कुमार की हालत गंभीर है, जबकि आरोपी आलोक कुमार फरार है। पुलिस जांच में जुटी है।

BIHAR
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई को गोली मार दी। गोली लगने से छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान पूजा कुमार के रूप में हुई है, जो साहेबपुर कमाल वार्ड नंबर 2 का रहने वाला है। 


घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बड़ा भाई आलोक शराब के नशे में धुत होकर गाली-गलौज कर रहा था। जिसका विरोध जब छोटे भाई पूजा कुमार ने किया। तो इससे नाराज होकर आलोक कुमार ने पूजा कुमार को गोली मार दी। घटना की सूचना मिलने पर साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई आलोक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं घायल पूजा कुमार को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।