ब्रेकिंग
दुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमदुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातम

बेगूसराय: पोल में बांधकर मोबाइल चोर की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया

बेगूसराय में मोबाइल चोरी कर भाग रहे युवक को भीड़ ने पकड़कर पोल से बांध दिया और जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने भेजा।

Bihar
मोबाइल चोर की पिटाई
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक युवक को चोरी करना उस वक्त भारी पड़ गया, जब भीड़ ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया। साथ ही तालिबानी सजा देते हुए युवक को पोल में बांधकर जमकर पिटाई कर दी। गनीमत रही की स्थानीय कुछ बुद्धिजीवियों के द्वारा मारपीट करने से मना किया गया। जिससे युवक की जान बच गई। बाद में मौके पर पहुंचकर डायल 112 की टीम ने युवक को हिरासत में लिया।


मामला नगर थाना क्षेत्र के एनएच- 31 के पास की है। बताया जा रहा है कि मंझौल निवासी रामचंद्र झा एक मुकदमे की तारीख पर बेगूसराय आ रहे थे. इसी क्रम में जैसे ही वो गाड़ी से उतरे और कचहरी की तरफ आ रहे थे तभी आरोपी ने उनका मोबाइल झपट लिया और भागने लगा। लेकिन रामचंद्र झा के चिल्लाने के बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पोल से बांधकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस के पहुंचने के बाद किसी तरह युवक को भीड़ तंत्र से बचाया गया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक को नगर थाने को सुपुर्द किया जा रहा है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता