ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा

बेगूसराय में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, काउंटिंग के लिए 80 मजिस्ट्रेट तैनात

BEGUSARAI : मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने वाला है. बेगूसराय जिले में मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गए हैं. पूरे जिले में सुरक्षा के व्याप

बेगूसराय में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, काउंटिंग के लिए 80 मजिस्ट्रेट तैनात
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI :  मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने वाला है. बेगूसराय जिले में मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गए हैं. पूरे जिले में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं. मतगणना केंद्र और उसके आसपास थ्री लेयर की सुरक्षा की गई है तथा वहां के रास्ते आम लोगों के लिए बंद कर दिए गए हैं.


मतगणना की तैयारी के संबंध में सोमवार को जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि विधि व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण मतगणना सुनिश्चित करने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. कृषि उत्पादन बाजार समिति में पांच विधानसभा के होने वाले मतगणना के लिए 34 जगहों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में जवानों को लगाया गया है. जबकि आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी मतगणना केंद्र के आसपास 12 जगहों और एपीएसएम कॉलेज बरौनी में 18 जगहों को चिन्हित कर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के साथ सुरक्षाबलों को लगाया गया है. 


बाजार समिति में मतगणना हॉल में पांच दंडाधिकारी और पुलिस बल आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी में एक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी और एपीएसएम कॉलेज बरौनी में भी एक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया गया है. धारा 144 के तहत 10 एवं 11 नवम्बर को निषेधाज्ञा लागूू कर विजय जुलूस, आतिशबाजी एवं शस्त्र प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है. रिजल्ट घोषित होने के बाद होने वालेे तनाव और असामाजिक तत्व की गतिविधि पर नजर रखने केे लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. 


जिला मुख्यालय में गश्ती के लिए तीनों अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र बल को तैनात किया गया है. तेघड़ा अनुमंडल में पांच दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल को तैनात किया गया है. तीनों मतगणना परिसर में प्रेक्षक कक्ष के सामने नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है और इसके प्रभारी नगर आयुक्त मो. अब्दुल हमीद बनाए गए हैं. नियंत्रण कक्ष में पर्याप्त संख्या में पदाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं सहायक को तैनात किया गया है. मतगणना परिसर के बाहर, मुख्य चौक चौराहा एवं शहर में विधि व्यवस्था के लिए गश्ती दल को तैनात किया गया है. 


मतगणना अभिकर्ता किसी भी स्थिति में अपने टेबल को छोड़कर इधर-उधर जाएंगे तो उन्हें मतगणना परिसर से बाहर कर दिया जाएगा. मतगणना केंद्रों पर अग्निशमन दल, मेडिकल टीम, पानी, शौचालय, बिजली आपूर्ति आदि के संबंध में गाइडलाइन जारी कर दिए गए हैं. कृषि उत्पादन बाजार समिति मतगणना केंद्र के विधि व्यवस्था का प्रभार अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत पदाधिकारी संजय कुमार और सदर डीएसपी राजन सिन्हा को दिया गया है. जबकि आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी के विधि व्यवस्था का प्रभार अपर समाहर्ता मो.बलागउद्दीन और तेघड़ा डीएसपी ओम प्रकाश तथा एपीएसएम कॉलेज बरौनी में विधि व्यवस्था का प्रभार डीडीसी सुशांत कुमार और यातायात डीएसपी महेंद्र कुमार को दिया गया है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता