ब्रेकिंग
टूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टगया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टगया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्त

बेगूसराय: ससुराल में संदिग्ध हालत में मिली दामाद की लाश, परिजनों ने लगाया बड़ा आरोप

BEGUSARAI : बेगूसराय में ससुराल आए एक युवक का संदेहास्पद स्थिति में लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के नवटोल गांव की है. मृतक युवक की पहचान समस

बेगूसराय: ससुराल में संदिग्ध हालत में मिली दामाद की लाश, परिजनों ने लगाया बड़ा आरोप
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में ससुराल आए एक युवक का संदेहास्पद स्थिति  में लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के नवटोल गांव की है.

 मृतक युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी राजीव चौधरी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मंगलवार को ही राजीव अपने ससुराल मंसूरचक थाना क्षेत्र के नवटोल आया था और गुरूवार को उसका शव संदेहास्पद स्थिति में मिला. मृतक राजीव चौधरी के ससुराल वाले का कहना है कि इन्होंने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया है.

 वहीं मृतक राजीव चौधरी परिजनों का आरोप यह है  ससुराल वालों ने राजीव की हत्या कर दी. मृतक के परिजनों का आरोप है कि  उनकी बहू का अफेयर दूसरे लड़के के साथ और एक बार वह उसके साथ बाहर भी चली गई थी. जिसका राजीव विरोध करता था. अभी उसकी पत्नी अपने मायके में ही है उससे ही मिलने राजिव अपने ससुराल आया था. इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई. 

वही मंसूरचक थाना प्रभारी का कहना है कि  ससुराल आए युवक का  संदेहास्पद स्थिति में  लाश मिली है.  ससुराल पक्ष वालों का कहना है कि उन्होंने सुसाइड किया है और परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं.  फिलहाल पुलिस सारे बिंदुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि आत्महत्या है या हत्या है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA KUMAR

FirstBihar संवाददाता