ब्रेकिंग
समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर✦‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर✦‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम

गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो ने ट्रक में मारी टक्कर, 2 की मौत, 4 की हालत गंभीर

BEGUSARAI : सहरसा से गंगा स्नान के लिए सिमरिया घाट जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रु

गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो ने ट्रक में मारी टक्कर, 2 की मौत, 4 की हालत गंभीर
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : सहरसा से गंगा स्नान  के लिए सिमरिया घाट जा रहे श्रद्धालुओं से भरी  ऑटो ने खड़े ट्रक में  टक्कर मार दी, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए.

हादसे के तुरंत बाद आनन-फानन में  स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए  अस्पताल में भर्ती कराया,  जहां कई की हालत नाजुक है. घटना  मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौड़ा चौक  स्थित एसएच 55  की है.मृतकों की पहचान शांति देवी और रंजू देवी के रुप में की गई है.सहरसा के बनगांव थाना क्षेत्र  अंतर्गत वार्ड संख्या 8 बरियाही निवासी रूदल राम , अभिनंदन कुमार,  शिवकुमार राम सहित चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गया.

घायलों ने बताया कि वे सभी सहरसा से सिमरिया घाट स्नान करने के लिए शनिवार की शाम निकले थे, तभी बेगूसराय के रजौड़ा पहुंचते ही ऑटो ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी, जिसके बाद ऑटो पलट गई. जिसमें ऑटो सवार सभी लोग घायल हो गए. जिसमें से दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई.



रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता