ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

बेगूसराय में रफ्तार का कहर, बेलगाम ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, पत्नी के सामने पति की मौत

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां बेलगाम ट्रैक्टर में बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। इस घटना में पत्नी के सामने पति ने दम तोड़ दिया। वहीं

बेगूसराय में रफ्तार का कहर, बेलगाम ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, पत्नी के सामने पति की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां बेलगाम ट्रैक्टर में बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। इस घटना में पत्नी के सामने पति ने दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी और बच्चे मामूली रूप से घायल हो गये।घटना गढ़पुरा हसनपुर मुख्य पथ में कोरैय बाबा स्थान के समीप की है। 


मृतक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के मर्रा गांव निवासी 25 वर्षीय जितेंद्र यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जितेंद्र यादव अपने साढ़ू के घर आए हुए थे। 


गढ़पुरा के मानिकपुर गांव के अमेल यादव की लड़की की शादी में पत्नी और बच्चे के साथ आया हुआ था। सोमवार की रात में शादी संपन्न होने के बाद दोनों पति-पत्नी व बच्चे को लेकर बाइक से मंगलवार को रोसड़ा के मर्रा गांव जा रहे थे। इसी दौरान कोरैय बाबा स्थान के समीप सामने से आ रही और अनियंत्रित ट्रैक्टर की अपनी चपेट में ले लिया। 


इस हादसे में पति की मौत हो गयी जबकि पत्नी का हाथ फ्रैक्चर हो गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद सूचना मिली कि बेगूसराय में इलाज के दौरान जितेंद्र की मौत हो गई है। नगर थाना के माध्यम से उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जिस गाड़ी से दुर्घटना हुई है उसका अभी पता नहीं चल पाया है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता