ब्रेकिंग
Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश ✦Bihar News: बनारस से कोलकाता जा रही XUV में मिले 66.5 लाख रुपये, एक युवक और दो युवतियां पकड़े गए✦Bihar News: बिहार के 8 जिलों की चमकेगी किस्मत! 73 हजार करोड़ से बनेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश ✦Bihar News: बनारस से कोलकाता जा रही XUV में मिले 66.5 लाख रुपये, एक युवक और दो युवतियां पकड़े गए✦Bihar News: बिहार के 8 जिलों की चमकेगी किस्मत! 73 हजार करोड़ से बनेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी

बेगूसराय में पकड़ौआ विवाह: प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने करवा दी शादी

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक युवक को इश्क फरमाना काफी महंगा पड़ गया। वह अपने प्रेमिका से मिलने रात के अंधेर में उसके घर पहुंच गया जहां गांव वालों की नजर उस पर गई। फिर क्या था ग्

बेगूसराय में पकड़ौआ विवाह: प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने करवा दी शादी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक युवक को इश्क फरमाना काफी महंगा पड़ गया। वह अपने प्रेमिका से मिलने रात के अंधेर में उसके घर पहुंच गया जहां गांव वालों की नजर उस पर गई। फिर क्या था ग्रामीणों ने मिलकर युवक को पकड़ लिया और प्रेमिका के साथ उसकी शादी करवा दी। इस दौरान शादी का वीडियो किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। 


मामला बेगूसराय के छौराही थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत की है। जहां प्रेमिका से चोरी छिपे मिलने के लिए युवक उसके घर पहुंचा था। जिस वक्त युवक प्रेमिका के घर आया उस समय घर में कोई नहीं था। लड़की के माता-पिता किसी काम से कही गये हुए थे। इसी का फायदा उठाकर वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था। लड़की के कमरे में जाते युवक को गांव वालों ने देख लिया फिर क्या था उन्होंने लड़के को पकड़ लिया और उसी दिन ग्रामीणों ने पकड़कर दोनों की शादी करवा दी। 


बताया जाता है कि युवक चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी निवासी दयाराम यादव का बेटा अभिषेक कुमार यादव है जबकि लड़की रामपुकार महतो की बेटी खुशबू कुमारी है। लड़के ने गांव वालों के सामने लड़की की मांग में सिन्दूर भरा और उसे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकारा। दोनों की शादी गांव वालों ने उसी रात करवा दी। शादी के बाद इस बात की सूचना पुलिस और दोनों के परिजनों को दी गयी। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता