ब्रेकिंग
Bihar News : दशहरा की खुशी के बीच मातम, NH-80 पर पिकअप ने 2 युवकों की ले ली जान✦पटना में रावण वध को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 20 अक्टूबर को इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन; जानें पूरा रूट और पार्किंग प्लान✦Pawan Singh : पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह को लेकर कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मेरा बाबू है... सॉरी बोला ना’, फिर पूछा- जोड़ी साथ देखना चाहते हैं?✦Bihar News: दालान पर बैठे थे प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; संजीत की हालत गंभीर✦Bihar News : बिहार शिक्षा विभाग का गजब कारनामा! दुनिया छोड़ चुके 2 शिक्षकों को नोटिस, पूछा- ट्रेनिंग में क्यों नहीं आए?✦Bihar News : दशहरा की खुशी के बीच मातम, NH-80 पर पिकअप ने 2 युवकों की ले ली जान✦पटना में रावण वध को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 20 अक्टूबर को इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन; जानें पूरा रूट और पार्किंग प्लान✦Pawan Singh : पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह को लेकर कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मेरा बाबू है... सॉरी बोला ना’, फिर पूछा- जोड़ी साथ देखना चाहते हैं?✦Bihar News: दालान पर बैठे थे प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; संजीत की हालत गंभीर✦Bihar News : बिहार शिक्षा विभाग का गजब कारनामा! दुनिया छोड़ चुके 2 शिक्षकों को नोटिस, पूछा- ट्रेनिंग में क्यों नहीं आए?

हॉस्पिटल से नहीं मिला एंबुलेंस, बाइक पर बच्चे का शव लेकर गए परिजन

BEGUSARAI: एक बार फिर बिहार सरकार का स्वास्थ्य सिस्टम सवालों के घेरे में आ गया है. हॉस्पिटल से एंबुलेंस नहीं दिया. जिसके कारण मजबूरन परिजनों को बच्चे का शव बाइक से ले जाना पड़

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BEGUSARAI: एक बार फिर बिहार सरकार का स्वास्थ्य सिस्टम सवालों के घेरे में आ गया है. हॉस्पिटल से एंबुलेंस नहीं दिया. जिसके कारण मजबूरन परिजनों को बच्चे का शव बाइक से ले जाना पड़ा. यह हाल बेगूसराय जिले के बलिया पीएचसी का है.

बताया जा रहा है कि बलिया थाना क्षेत्र में पानी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई थी. परिजनों को उम्मीद थी कि बच्चा बच जाएगा. इसको लेकर परिजन बलिया पीएचसी में लाए. यहां पर डॉक्टरों ने जांच के दौरान बच्चे को मृत घोषित कर दिया. 

शव ले जाने के लिए बच्चे के परिजनों ने बलिया चिकित्सा पदाधिकारी से एंबुलेंस की मांग की तो कहा कि एंबुलेंस खराब है.  जिसके बाद परिजन बाइक पर ही शव को लेकर गांव गए. बता दें कि बिहार के बेगूसराय, समस्तीपुर,बक्सर, भोजपुर समेत कई सदर हॉस्पिटल से इस तरह के मामले पहले ही सामने आ चुके हैं.  ऐसे में परिजनों को बाइक तो किसी को ठेले पर अपने मरीज या शव को लेकर जाना पड़ता है. इस तरह के मामले सामने आने के बाद भी इसमें सुधार नहीं होता है.



रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता