ब्रेकिंग
मोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामापटना से किसके आदेश पर भरत भूषण तिवारी पर चली गोली? महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार को दे दिया अल्टीमेटमबिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत, चार घायलपुलिस वैन में रुपये बांटने का वीडियो वायरल, महिला ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंडट्रक में बने तहखाने से एक करोड़ का गांजा जब्त, नेपाल के रास्ते बिहार पहुंची थी बड़ी खेपमोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामापटना से किसके आदेश पर भरत भूषण तिवारी पर चली गोली? महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार को दे दिया अल्टीमेटमबिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत, चार घायलपुलिस वैन में रुपये बांटने का वीडियो वायरल, महिला ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंडट्रक में बने तहखाने से एक करोड़ का गांजा जब्त, नेपाल के रास्ते बिहार पहुंची थी बड़ी खेप

बेगूसराय में सर्पदंश से महिला की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में चली गई जान

BEGUSARAI : बेगूसराय से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां झाड़-फूंक के चक्कर में एक 25 वर्षीय विवाहिता को अपनी जान गंवानी पड़ी. घटना नाव कोठी थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव की है

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां झाड़-फूंक के चक्कर में एक 25 वर्षीय विवाहिता को अपनी जान गंवानी पड़ी. घटना नाव कोठी थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव की है. 

बताया जाता है कि देवपुरा के वार्ड संख्या-10 निवासी मुन्ना तांती की पत्नी आरती देवी  सोमवार की देर रात खाना खाने के बाद  शौच के लिए घर से बाहर बांसबाड़ी  गई, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटी. जिसके बाद परिजन तलाश करने पहुंचे. जिसके बाद वह बेहोशी अवस्था में बांसबाड़ी के पास ही मिली. 

परिजन ने बताया कि  लॉकडाउन होने  के कारण गाड़ी नहीं मिल सकी, जिसके बाद सभी सर्पदंश की आशंका दो देखते हुए झाड़-फूंक के लिए ले गए.  लेकिन उसकी हालत नहीं सुधरी. अंत में महिला को  एक  ग्रामीण चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.  घटना की सूचना मिलते ही नावकोठी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है.


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता