ब्रेकिंग
Bihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायलBihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायल

बेगूसराय में होमगार्ड जवानों का हंगामा, साथी जवान की हत्या से नाराज थे सभी

BEGUSARAI : बेगूसराय में होमगार्ड जवान की हत्या के बाद होमगार्ड जवानों ने सदर अस्पताल में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया. हंगामा कर रहे जवानों का कहना है कि मृतक जवान के परिजनो

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में होमगार्ड जवान की हत्या के बाद होमगार्ड जवानों  ने सदर अस्पताल में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया. हंगामा कर रहे जवानों का कहना है कि  मृतक जवान के परिजनों को मुआवजा दी जाए और इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए.

 अपनी मांग को लेकर होमगार्ड के जवानों ने सदर अस्पताल में पुलिस के सामने जमकर हंगामा किया. वहीं आक्रोशित जवान अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.   मौके पर पहुंचकर सदर डीएसपी राजन सिन्हा ने सभी होमगार्ड जवानों को समझा-बुझाकर कर मामले को शांत कराया. 

उन्होंने आश्वासन दिया कि जो उचित मुआवजा होगा वह होमगार्ड परिवार को मिलेगा और जो भी अपराधी हैं उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी, उसके बाद सभी होमगार्ड जवान शांत हुए. बताते चलें कि बीती रात गश्ती के दौरान लोहिया नगर थाने के पुलिस जीप पर अपराधियों ने हमला कर दिया इस हमले में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई थी. साथी जवान के  मौत से नाराज होमगार्ड जवानों ने  आज सदर अस्पताल में हंगामा किया. मृतक होमगार्ड की जवान की पहचान मंझौल थाना निवासी राजवर्धन रंजन उर्फ पिंटू के रूप में की गई. मृतक होमगार्ड जवान लोहिया नगर थाना में पदस्थापित थे.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता