ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था

बिहार में दिखा देशभक्ति का जज्बा, बाढ़ के बीच स्कूल में शान से लहराया तिरंगा

BEGUSARAI/ KHAGARIA: बिहार के बेगूसराय और खगड़िया जिले में बाढ़ पर देशभक्ति का जुनून भारी पड़ गया। चारों ओर पानी से घिरे स्कूल में छात्रों और शिक्षकों ने 78वें स्वतंत्रता दिवस

बिहार में दिखा देशभक्ति का जज्बा, बाढ़ के बीच स्कूल में शान से लहराया तिरंगा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI/ KHAGARIA: बिहार के बेगूसराय और खगड़िया जिले में बाढ़ पर देशभक्ति का जुनून भारी पड़ गया। चारों ओर पानी से घिरे स्कूल में छात्रों और शिक्षकों ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन किया और तिरंगे को सलामी दी। 


बेगूसराय के बलिया प्रखंड स्थित शिवनगर दियारा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में टीचर और स्कूली बच्चों ने पानी में खड़े होकर झंडोत्तोलन किया। पूरे इलाके में बाढ़ का पानी घुस गया है। स्कूल के चारों ओर पानी ही पानी है। इसी पानी में खड़ा होकर बच्चों और वहां के शिक्षक-शिक्षिका ने झंडा फहराया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


जिसे देखने के बाद लोग जय हिन्द और भारत माता की जय लिखकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस संबंध में पहले ही बलिया प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सूचना दी गई थी कि स्कूल बाढ़ की चपेट में है। स्कूल के चारों ओर पानी ही पानी है। ऐसी स्थिति में भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन जरूर करेंगे। स्कूल के टीचर, छात्र-छात्राएं और सामाज से जुड़े लोगों ने राष्ट्रगान के साथ स्कूल में झंडोत्तोलन किया और भारत माता के जय के नारे लगाये। 


देशभक्ति के जज्बे को दर्शाती यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं और झंडोत्तोलन करने वालों की तारीफ कर रहे हैं। इसी तरह की तस्वीर खगड़िया के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोढियासी से सामने आई है। जहां के शिक्षकों और छात्रों ने पानी से घिरे स्कूल में ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। 


बता दें कि खगड़िया में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से गोगरी और परबत्ता प्रखंड के दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। परबत्ता के गोढियासी स्थित राजकीय उत्क्रमित विद्यालय भी चारों ओर से पानी से घिर चुका है। जहां पढ़ाई लिखाई फिलहाल बंद कर दी गयी है। लेकिन शिक्षकों ने बाढ़ के हालत के बीच स्कूल के शिक्षकों ने हार नहीं मानी उन्होंने ध्वजारोहण करने का फैसला लिया। 


फिर स्थानीय नाविकों की मदद से कई नावों को जोड़ा गया फिर नाव पर ही झंडोत्तोलन किया गया और तिरंगे को सलामी दी गयी। इस दौरान भारत माता की जय, जय हिंद और वंदे मातरम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। अब लोग बेगूसराय और खगड़िया के शिक्षकों, छात्रों और स्थानीय लोगों की देशभक्ति के जज्बे की तारीफ कर रहे हैं। 




टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता