ब्रेकिंग
Bihar News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, बिना आदेश किराया बढ़ाने वालों पर एक्शनBihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बिहार में जमीन वालों के लिए बड़ी खबर! दाखिल-खारिज में बदला नियम, अब ऐसे होगी जांचBihar weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बरसी राहतपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलाBihar News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, बिना आदेश किराया बढ़ाने वालों पर एक्शनBihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बिहार में जमीन वालों के लिए बड़ी खबर! दाखिल-खारिज में बदला नियम, अब ऐसे होगी जांचBihar weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बरसी राहतपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसला

बेगूसराय में भीषण अगलगी की घटना, एक साथ दो दर्जन घर जलकर खाक, लाखों का नुकसान

BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं जहां आग का तांडव एक बार फिर देखने को मिला। आग लगने से एक साथ दो दर्जन घर जलकर पूरी तरह से राख हो गया। अगलगी की इस घटना

बेगूसराय में भीषण अगलगी की घटना, एक साथ दो दर्जन घर जलकर खाक, लाखों का नुकसान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं जहां आग का तांडव एक बार फिर देखने को मिला। आग लगने से एक साथ दो दर्जन घर जलकर पूरी तरह से राख हो गया। अगलगी की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद लोग जैसे तैसे घर से बाहर निकले और अपनी जान बचायी। 


लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन आग इतनी भयावह थी कि कई घर अगलगी की इस घटना में धूं धूकर कर जलने लगे। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के दादूपुर पंचायत वार्ड नंबर 9 की है। बताया जा रहा है कि एक घर में अचानक आग लग गई। आग इतना विकराल रूप ले लिया कि आसपास के घरों को आग अपने चपेट में ले लिया। 


जहां एक साथ लगभग दो दर्जन घर जलकर पूरी तरह से राख हो रहा है। वही घर में रखे लाखों रुपए का सामान सारा जलकर खाक हो गया है। लोग अपने स्तर से आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। लेकिन आग इतना विकराल रूप ले रखा है कि आग बुझाने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना दमकल कर्मी टीम को दी है। मौके पर दमकल कर्मी की टीम पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता