ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

बिहार: 2 युवकों की गोली मारकर हत्या, गुटका नहीं देने पर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को बड़ी चुनौती देते हुए शहर में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया. अपराधियों ने दो युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना क

बिहार:  2 युवकों की गोली मारकर हत्या, गुटका नहीं देने पर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Manish Kumar
2 मिनट

BEGUSARAI:  बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को बड़ी चुनौती देते हुए शहर में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया. अपराधियों ने दो युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. यह घटना नगर थाना क्षेत्र के हर हर महादेव चौक की है.

मृतकों की पहचान पान दुकानदार नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव वार्ड-7 निवासी सहदेव सिंह के बेटे विकास उर्फ मुंशी और नगर थाना क्षेत्र के नागदाह निवासी रामाशीष महतो के बेटे रोशन कुमार के रूप में की गई है.

रंगदारी में मांग रहे थे गुटखा

बताया जाता है कि विकास उर्फ मुंशी अपने पान दुकान पर बैठा हुआ था. उसी समय दो बाइक पर चार अपराधी पान दुकान पर पहुंचे और रंगदारी में रुपया और जबरन गुटखा मांगने लगे. विकास ने रंगदारी में  रुपया और गुटका नहीं दिया तो चारों अपराधियों ने विकास उर्फ मुंशी के साथ जमकर मारपीट करना शुरू कर दिया. विकास उर्फ मुंशी को बचाने के लिए रोशन कुमार उस दुकान पर पहुंचा तो अपराधियों ने दोनों को पर ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरु कर दिया. जिससे दोनों युवक को गोली लग गई. गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़े तो अपराधी मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए. गोली लगने के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों युवकों को आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद दोनों परिजनों में कोहराम मच गया. फिलहाल नगर थाने की पुलिस ने दोनों युवकों का शव  अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता