ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बेगूसराय के बाद आरा में आवारा कुत्ते का आतंक, दो घंटे में 85 लोगों को काटकर किया घायल

ARA: बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेगूसराय के बाद अब भोजपुर में भी आवारा कुत्तों ने लोगों को जीना दुभर कर दिया है।यहां एक आवारा कुत्ता अबतक 85 लोगों

बेगूसराय के बाद आरा में आवारा कुत्ते का आतंक, दो घंटे में 85 लोगों को काटकर किया घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेगूसराय के बाद अब भोजपुर में भी आवारा कुत्तों ने लोगों को जीना दुभर कर दिया है।यहां एक आवारा कुत्ता अबतक 85 लोगों को अपना शिकार बना चुका है। कुत्ते के काटने से बच्चे, बुजुर्ग और महिला समेत कई लोग घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों की शिकायत पर नगर निगम की टीम एक्शन में आ गई है और पागल कुत्ते को तलाश कर रही है।


जानकारी के मुताबिक आवारा कुत्ता शहर के केजी रोड, महाराजा कॉलेज, सदर अस्पताल रोड, महादेवा, शिवगंज और मोती टोला समेत अन्य इलाके के लोगों को अपना निशाना बना चुका है। डॉक्टरों के मुताबिक कुत्ते के काटने से घायल हुए 80 से अधिक लोगों का इलाज करने के बाद घर भेज दिया गया है। लोगों की शिकायत पर आरा नगर निगम की टीम पागल कुत्ते की खोज में खाक छान रही है।


बता दें कि पिछले एक साल के भीतर बेगूसराय में आवारा कुत्तों ने कई लोगों को नोंचकर मार डाला है। ग्रामीणों को कुत्तों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए पिछले दिनों बेगूसराय पहुंची थी और कई कुत्तों को मार गिराया था। बेगूसराय के लोगों ने इसके बात राहत की सांस ली थी। लेकिन अब आरा में आवारा कुत्ते ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें