ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Bihar News: नहाने के दौरान डूबने से दो लड़कियों की मौत, दादा को खाना पहुंचाने गई थीं दोनों बच्चियां

Bihar News: बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर में नहाने के दौरान दो किशोरियों की डूबकर मौत हो गई। दोनों बच्चियां दादा को खाना देकर लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। गांव में मातम पसरा है।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बेगूसराय में नहाने करने के दौरान डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई है। दोनों लड़कियां दादा के लिए खाना लेकर गई थीं और लौटते वक्त यह हादसा हो गया।घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरबासा पंचायत स्थित लगरी चौर की है। 


मृतक लड़कियों की पहचान जीवस पासवान की 15 वर्षीय बेटी ममता कुमारी और नेवल पसवान की 13 साल की बेटी आंचल कुमारी के रूप में हुई है। दोनों सकरवासा पंचायत के वार्ड नंबर 3 की रहने वाली थीं। बताया जा रहा है कि दोनों किशोरियां दादाजी को खाना देकर घर लौट रही थीं और रास्ते में स्नान करने लगीं। नहाने के दौरान वे गहरे पानी में डूब गईं।


स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी घरवालों को दी। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों की भीड़ नगरी चौर जमा हो गई और शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। दोनों किशोरियों की मौत की घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता