ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतराBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरा

बिहार के युवाओं को सिर्फ इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी, अब नहीं देनी होगी लिखित परीक्षा, 23 अगस्त को रोजगार मेला

बेगूसराय में 23 अगस्त को रोजगार मेला आयोजित होगा, जिसमें CNC मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर केवल इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती होगी। योग्य पुरुष उम्मीदवार हिस्सा लें।

Bihar
100 पदों पर बहाली
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बिहार के बेरोजगार युवकों के लिए अच्छी खबर बेगूसराय जिले से आ रही है। जहां 23 अगस्त को जिला नियोजनालय में एक दिवसीय जॉब कैंप लगाया जा रहा है। जिसमें 100 युवाओं को नौकरी दी जाएगी। जो युवा बेरोजगार बैठे हैं उनके लिए यह सुनहरा मौका है। यदि आप बिना लिखित परीक्षा के एक अच्छी जॉब पाना चाहते हैं तो बस सिर्फ इंटरव्यू की तैयारी करके आए। 


श्रम संसाधन विभाग और जिला नियोजनालय बेगूसराय ने 23 अगस्त को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया है। जो आईटीआई मैदान के पास संयुक्त श्रम भवन में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने इस बात की जानकारी दी। 


उन्होंने कहा कि प्राइवेट सेक्टर की बड़ी कंपनी GSA Foundation बिहार के युवाओं की भर्ती करने जा रही है। इस कंपनी को CNC मशीन ऑपरेटर पद के लिए उम्मीदवार चाहिए। जिनकी उम्र 18 से 36 वर्ष हो। CNC मशीन ऑपरेटर के पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आईटीआई, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन है। इस पद के आवेदन सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही कर सकते हैं। 


बिना लिखित परीक्षा के सिर्फ एक इंटव्यू पर बहाली होगी और चयनित उम्मीदवारों की तैनाती अहमदाबाद में होगी। जिन्हे 18 हजार 600 से 23000 तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावे PF,ESI, बस, कैंटीन और रूम की सुविधा दी जाएगी। कुल 100 पदों पर भर्ती होनी है। जिला नियोजनालय ने युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में भाग लें और इस अवसर का फायदा उठाएं।


मुख्य बातें:

दिनांक और समय: 23 अगस्त 2025, सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक

स्थान: संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई मैदान के पास, बेगूसराय

नौकरी का पद: CNC मशीन ऑपरेटर

योग्यता: आईटीआई, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन

आयु सीमा: 18 से 36 वर्ष

लिंग: केवल पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं

वेतन: ₹18,600 से ₹23,000 प्रति माह

अन्य सुविधाएं: पीएफ, ईएसआईसी, बस, कैंटीन, और आवास सुविधा

नियुक्ति स्थान: अहमदाबाद, गुजरात

चयन प्रक्रिया: केवल इंटरव्यू के आधार पर


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता