ब्रेकिंग
खेत जाने के दौरान कोबरा पर पैर पड़ा, शख्स ने अपने दांतों से गर्दन चबाकर मार डाला, तांत्रिक के चक्कर में उठा लिया खतरनाक कदमसीमांचल में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार; किराए के मकान में चल रहा था घिनौना खेलसीएम के साथ वायरल फोटो की भाई वीरेंद्र ने बताई सच्चाई, विरोधियों से पूछा- ऐसा करके क्या साबित करना चाहते हो?दो बच्चों की मां को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा!, पंखा ठीक कराने के लिए महिला ने युवक को घर पर बुलाया था भरत तिवारी एनकाउंटर केस: SDM समेत 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, SDPO-SHO को अरेस्ट करने का आदेशखेत जाने के दौरान कोबरा पर पैर पड़ा, शख्स ने अपने दांतों से गर्दन चबाकर मार डाला, तांत्रिक के चक्कर में उठा लिया खतरनाक कदमसीमांचल में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार; किराए के मकान में चल रहा था घिनौना खेलसीएम के साथ वायरल फोटो की भाई वीरेंद्र ने बताई सच्चाई, विरोधियों से पूछा- ऐसा करके क्या साबित करना चाहते हो?दो बच्चों की मां को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा!, पंखा ठीक कराने के लिए महिला ने युवक को घर पर बुलाया था भरत तिवारी एनकाउंटर केस: SDM समेत 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, SDPO-SHO को अरेस्ट करने का आदेश

बेउर जेल के उपाधीक्षक पर भी गिरेगी गाज, पटना डीएम ने कर दी सिफारिश

PATNA : 3 मार्च की सुबह-सवेरे राज्य के जेलों में छापेमारी की गई थी। इस दौरान पटना के बेउर जेल में भी जिला प्रशासन की टीम ने छापेमारी की थी। पटना के डीएम और एसपी बेउर जेल में छापेमा

बेउर जेल के उपाधीक्षक पर भी गिरेगी गाज, पटना डीएम ने कर दी सिफारिश
Anamika
3 मिनट

PATNA : 3 मार्च की सुबह-सवेरे राज्य के जेलों में छापेमारी की गई थी। इस दौरान पटना के बेउर जेल में भी जिला प्रशासन की टीम ने छापेमारी की थी। पटना के डीएम और एसपी बेउर जेल में छापेमारी के लिए पहुंचे थे और इस दौरान उन्हें लगभग आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा था। अब इसी मामले में बेउर जेल के उपाधीक्षक संजय कुमार के ऊपर गाज गिर सकती है। पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने इस मामले में उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। 24 घंटे में उन्हें जवाब देने के लिए कहा गया था लेकिन उपाधीक्षक के संजय कुमार के जवाब से भी डीएम संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने जेल उपाधीक्षक के ऊपर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जेल आईजी को सिफारिश की है। 


बेउर जेल में छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन का सिम बरामद किया गया था। सिम की जांच के बाद पुलिस ने सिम बेचने वाले मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है। मनीष कुमार को रेल पुलिस ने वैशाली के बिदुपुर से गिरफ्तार किया है। उस पर फर्जी दस्तावेजों पर सिम बेचने का केस बिदुपुर थाने में दर्ज किया गया है। रेल एसपी जगरनाथ रेड्डी के मुताबिक जरूरत पड़ने पर मनीष को रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी। छापेमारी के दौरान पूर्व सांसद विजय कृष्ण भी लपेटे में आए थे। 


बेउर जेल में छापेमारी के दौरान एक लाल डायरी, एक सिम, दो मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। डायरी में लिखें पांच बैंक खातों का डिटेल भी पुलिस ने खंगाल दिया है। बैंक खातों के ट्रांजेक्शन का पता चला है। वहीं विजय कृष्ण के पास से बरामद सिम के अलावा जेल परिसर में फेंके गए दो मोबाइल फोन मिले सिम की भी पुलिस जांच कर रही है। जिला प्रशासन का मानना है कि जेल उपाधीक्षक ने छापेमारी करने गई टीम को आधे घंटे तक इंतजार करवाया जिसकी भनक जेल के अंदर कैदियों को मिल गई और काफी कुछ सामान हटा दिया गया।