ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

बारिश में डूबी सरकार, आम लोगों का तो छोड़िये मंत्री जी का बंगला भी तालाब में तब्दील, देखें वीडियो

PATNA : बिहार में भीषण बारिश से तबाही मची हुई है. राजधानी के कई इलाके बारिश की पानी में डूब गए हैं. शहर के कई इलाकों में पानी जमा हो गया है. ऐसे में आम लोगों का तो छोड़िये कई म

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में भीषण बारिश से तबाही मची हुई है. राजधानी के कई इलाके बारिश की पानी में डूब गए हैं. शहर के कई इलाकों में पानी जमा हो गया है. ऐसे में आम लोगों का तो छोड़िये कई मंत्रियों के बंगले में बारिश के पानी घुसने से तालाब जैसी स्थिति बन गई है. मंत्री जी का बंगला तालाब में तब्दील हो गया है. 

कृषि मंत्री प्रेम कुमार और एससी और एसीटी कल्याण विभाग के मंत्री डॉ० रमेश ऋषिदेव के आवास में बाढ़ जैसी स्थिति है. शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा के आवास में भी जल जमाव हो गया है. पूरा बंगला पानी से भरा हुआ है. ऐसे में तस्वीरें देखकर हर किसी के जेहन में यही सवाल खड़ा होता है कि जब मंत्री जी के घर की ये हालत है तो भला जवाब और कौन देगा. लगातार बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है. कई इलाके तो ऐसे हैं जहां लोगों के घरों में पानी घुस गया है. जिलाधिकारी के आदेश पर स्कूल बंद कर दी गई हैं. 

कंकड़बाग, एसके पुरी, बहादुरपुर, हार्डिंग रोड और रेलवे स्टेशन स्टेशन के इलाकों में भयावह स्थिति है. ज्यादातर इलाकों में 3 से 4 फीट पानी भरा हुआ है. पाटलिपुत्र, पटेल नगर, किदवई पुरी के इलाकों में 3 फीट से ऊपर पानी जमा हो चुका है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें