ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

बारिश के पानी में डूबने से बच्ची की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क-जाम-हंगामा

SAMASTIPUR: लगातार हुई बारिश की वजह से गांव में चारों ओर जलजाव की स्थिति बनी हुई है। पानी की निकासी नहीं होने से घरों तक पानी लगा हुआ है। बारिश के पानी में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्

बारिश के पानी में डूबने से बच्ची की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क-जाम-हंगामा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: लगातार हुई बारिश की वजह से गांव में चारों ओर जलजाव की स्थिति बनी हुई है। पानी की निकासी नहीं होने से घरों तक पानी लगा हुआ है। बारिश के पानी में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी। घटना मुफ्फसिल थाना के केवस निजामत गांव की है। जहां संजय दास की बेटी की मौत घर में लगे पानी में डूबने से हो गयी। घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क पर आगजनी कर जमकर हंगामा मचाया। 


बारिश के पानी में डूबने से बच्ची की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क-जाम-हंगामा


घटना के संबंध में बताया जाता है कि बच्ची घर में सो रही थी तभी इसी दौरान वह बेड से नीचे गिर पड़ी। घर में बारिश का पानी भरा हुआ था और पानी में डूब जाने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने सड़क पर आगजनी की और जमकर हंगामा मचाया। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस लोगों को शांत कराने मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को जल निकासी का भरोसा दिया जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। तब जाकर यातायात को बहाल किया जा सका।  


बारिश के पानी में डूबने से बच्ची की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क-जाम-हंगामा


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता