ब्रेकिंग
45 साल का उम्र का अंतर, फिर भी हुआ प्यार! 75 साल के रामसुगर ने 30 साल की रानी से की सगाई✦पटना के LNJP हॉस्पिटल के 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू, मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक भेजने और जांच-दवा बाहर से लिखने का आरोप ✦बर्थडे सेलिब्रेट करने हजारीबाग गए थे बिहार के पांच दोस्त, नहाने के दौरान तिलैया डैम में डूबने से दो की मौत✦बिहार में पकड़ा गया ‘ग्रेजुएट ठगों’ का गिरोह: SP के रिश्तेदार को लगाया था चूना, 82 ATM कार्ड और कई मोबाइल जब्त✦राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, रवि किशन की फिसली जुबान, बार-बार किया 'कोहनी' शब्द का यूज✦45 साल का उम्र का अंतर, फिर भी हुआ प्यार! 75 साल के रामसुगर ने 30 साल की रानी से की सगाई✦पटना के LNJP हॉस्पिटल के 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू, मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक भेजने और जांच-दवा बाहर से लिखने का आरोप ✦बर्थडे सेलिब्रेट करने हजारीबाग गए थे बिहार के पांच दोस्त, नहाने के दौरान तिलैया डैम में डूबने से दो की मौत✦बिहार में पकड़ा गया ‘ग्रेजुएट ठगों’ का गिरोह: SP के रिश्तेदार को लगाया था चूना, 82 ATM कार्ड और कई मोबाइल जब्त✦राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, रवि किशन की फिसली जुबान, बार-बार किया 'कोहनी' शब्द का यूज

राजधानी पटना समेत राज्य के इन जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

PATNA: राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में दो दिन बाद से एक बार फिर मानसून अपने रंग में नजर आएगा। प्रदेश में अतिभारी बारिश होने के आसार हैं। राज्य में 22 से 26 अगस्त तक मानसून का

राजधानी पटना समेत राज्य के इन जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में दो दिन बाद से एक बार फिर मानसून अपने रंग में नजर आएगा। प्रदेश में अतिभारी बारिश होने के आसार हैं। राज्य में 22 से 26 अगस्त तक मानसून काफी एक्टिव नजर आएगा जिससे कई जगहों पर भारी बारिश देखने को मिलेगा।


मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पटना, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा और कटिहार जिले में अति भारी बारिश होने की संभावना है। वही किशनगंज, पूर्णिया, सुपौल और अररिया जिलों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। इन सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सीतामढ़ी, मधुबनी और भागलपुर में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

इससे पहले  मंगलवार को पटना समेत 15 जिलों के 36 जगहों पर अति भारी, भारी और हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश पूर्वी चंपारण, अररिया, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा और पूर्णिया जिले के कई स्थानों पर हुई। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 24, 25 और 26 अगस्त को भी राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना है।