ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

बरौनी NTPC में बवाल : ग्रामीणों ने अधिकारियों को बंधक बनाया, बंद हो सकता है प्लांट

BEGUSARAI : बेगूसराय के बरौनी स्थित थर्मल पावर स्टेशन में जमकर बवाल होने की खबर है। एक संविदा मजदूर की मौत के बाद ग्रामीणों ने पावर प्लांट की घेराबंदी कर दी और प्लांट के अधिकारियों

बरौनी NTPC में बवाल : ग्रामीणों ने अधिकारियों को बंधक बनाया, बंद हो सकता है प्लांट
Santosh Singh
3 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय के बरौनी स्थित थर्मल पावर स्टेशन में जमकर बवाल होने की खबर है। एक संविदा मजदूर की मौत के बाद ग्रामीणों ने पावर प्लांट की घेराबंदी कर दी और प्लांट के अधिकारियों समेत सीआईएसएफ के सुरक्षा कर्मियों को बंधक बना लिया। आक्रोशित ग्रामीण मजदूर के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे। इस घटना के बाद एनटीपीसी ने पावर प्लांट को अस्थाई रूप से बंद करने की बात कही है। 


दरअसल प्लांट में काम करने वाले एक के संविदा मजदूर की अचानक से मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बीटीपीएस संयंत्र के सभी एंट्री और एग्जिट गेट को बंद कर दिया। इस बवाल के कारण लगभग 750 अधिकारी और सुरक्षाकर्मी बंधक बन गए। आनन-फानन में बेगूसराय जिला प्रशासन को इस बात की जानकारी दी गई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।  इस पूरे बवाल के कारण आज पावर प्लांट का कामकाज स्थगित हो गया। एनटीपीसी के प्रवक्ता विश्वनाथ चंदन ने कहा है कि 22 घंटे से नाकेबंदी जारी है और अगर ग्रामीणों ने इसे नहीं हटाया तो हम प्लांट को अस्थाई तौर पर बंद करने को मजबूर होंगे। हमारे कर्मी लगातार काम कर रहे हैं और उन्हें थकान हो गई है। उन्होंने कहा कि दूध और दवाओं की परिसर में आपूर्ति बंद हो चुकी है। हमारे कई कर्मियों की सेहत पर इसका असर पड़ रहा है और प्रदर्शनकारियों ने गेट बंद कर रखा है।


एनटीपीसी प्रवक्ता के मुताबिक जो लोग अंदर है वह बाहर नहीं जा सकते और एक ही सिर्फ के लोग लगातार काम कर रहे हैं। एनटीपीसी प्रवक्ता के मुताबिक जिस मजदूर की मौत हुई वह एनएच 28 पर दुर्घटना का शिकार हो गया। इससे प्लांट का कोई लेना देना नहीं है। आपको बता दें कि मंगलवार को एनटीपीसी में काम करने वाले राम आशीष ठाकुर की घर लौटते समय तेज रफ्तार गाड़ी गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई थी। ग्रामीण रामाशीष ठाकुर के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।