ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: ‘वोटर्स और JSP कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रही पटना पुलिस’, प्रशांत किशोर ने लगाए गंभीर आरोपBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलाबांकीपुर उपचुनाव: ‘वोटर्स और JSP कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रही पटना पुलिस’, प्रशांत किशोर ने लगाए गंभीर आरोपBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसला

Bankipur By Election : बांकीपुर उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 4.61% मतदान, 3.79 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार सुबह 9 बजे तक 4.61% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 422 बूथों पर 3.79 लाख से ज्यादा वोटर 25 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

Bankipur By Election : बांकीपुर उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 4.61% मतदान, 3.79 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

पटना: बिहार की राजधानी पटना की हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। गुरुवार सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग के बीच चुनाव आयोग ने शुरुआती दो घंटे का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार, सुबह 9 बजे तक बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में 4.61 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।

मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखने को मिल रही हैं। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, जबकि संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

बांकीपुर सीट पर 3.79 लाख से ज्यादा मतदाता

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,79,471 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2,00,060 पुरुष मतदाता और 1,79,533 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा क्षेत्र में 23 थर्ड जेंडर मतदाता भी अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस सीट पर 85 वर्ष से अधिक उम्र के 3,166 मतदाता और 1,024 दिव्यांग मतदाता भी हैं। इन मतदाताओं के लिए मतदान प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

422 बूथों पर हो रही वोटिंग, लाइव स्ट्रीमिंग से निगरानी

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 422 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 247 बूथ सरकारी भवनों में और 175 बूथ निजी भवनों में बनाए गए हैं। इसके अलावा 9 चलंत मतदान केंद्र भी शामिल हैं। सभी बूथों से लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि चुनाव प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा सके। निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन कंट्रोल रूम के माध्यम से मतदान केंद्रों की गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं।

प्रत्याशियों के लिए गाड़ियों की सीमा तय

चुनाव आयोग ने प्रचार और मतदान व्यवस्था को लेकर प्रत्याशियों के लिए भी नियम तय किए हैं। हर उम्मीदवार को अपने एजेंट और कार्यकर्ताओं के लिए अधिकतम 3 गाड़ियों की अनुमति दी गई है। इन वाहनों में भी अधिकतम 5 लोग ही सफर कर सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

40 उम्मीदवारों ने दाखिल किया था नामांकन

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में शुरुआत में कुल 40 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कई उम्मीदवारों के पर्चों में त्रुटियां पाई गईं, जिसके बाद 14 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द कर दिया गया।इसके बाद एक प्रत्याशी ने चुनाव मैदान से अपना नाम वापस ले लिया। इस तरह अब बांकीपुर सीट पर कुल 25 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, प्रशासन अलर्ट

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। बूथों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाएं। बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे इस उपचुनाव को राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। यहां मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है और अब सभी की नजरें मतदान प्रतिशत बढ़ने और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।