ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बाल-बाल बची जान: मुहर्रम जुलूस के दौरान गोपालगंज के बाद बांका में हादसा, करंट लगने से 10 लोग झुलसे

BANKA: गोपालगंज में ताजिया जुलूस के दौरान 10 लोगों के झुलसने की घटना के बाद अब बांका में बड़ा हादसा हो गया है। यहां ताजिया हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया, जिससे जुलूस में शामिल

बाल-बाल बची जान: मुहर्रम जुलूस के दौरान गोपालगंज के बाद बांका में हादसा, करंट लगने से 10 लोग झुलसे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: गोपालगंज में ताजिया जुलूस के दौरान 10 लोगों के झुलसने की घटना के बाद अब बांका में बड़ा हादसा हो गया है। यहां ताजिया हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया, जिससे जुलूस में शामिल 10 लोग बुरी तरह से झुलस गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुईया थाना क्षेत्र के अबरखा मोड़ के पास की है।


बताया जा रहा है कि मुहर्रम के मौके पर सुईया थाना क्षेत्र के जेरुआ मुस्लिम टोला के रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजिया का जुलूस निकाला था। जैसे ही जुलूस अबरखा मोड़ के पास पहुंचा, वहां बड़ा हादसा हो गया। ताजिया सड़क के ऊपर बिजली के 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया, जिससे ताजिया के पास मौजूद 10 लोग बुरी तरह से झुलस गए।


हादमें झुलसे लोगों को आनन-फानन में इलाज के लिए कटोरिया के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बांका डीएम और एसपी अस्पताल पहुंचे और झुलसे लोगों का हाल जाना। बता दें कि मुहर्रम को लेकर सुबह से ही ग्रामीण इलाकों में बिजली को काट दी गई थी लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण हाई टेंशन तार की बिजली नहीं काटी गई थी, जिससे यह हादसा हो गया। गनीमत की बात रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।