ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

JDU विधायक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, 20 एकड़ जमीन पर कब्जा के लिए हथियार के साथ पहुंचे थे विधायक गोपाल मंडल

BANKA: अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर विवादों में हैं। दरअसल 20 एकड़ जमीन पर कब्जा करने के लिए विधायक गोपाल मंड

JDU विधायक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, 20 एकड़ जमीन पर कब्जा के लिए हथियार के साथ पहुंचे थे विधायक गोपाल मंडल
Santosh Singh
3 मिनट

BANKA: अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर विवादों में हैं। दरअसल 20 एकड़ जमीन पर कब्जा करने के लिए विधायक गोपाल मंडल हथियार के साथ श्याम बाजार पहुंचे थे तभी भूमि विवाद को लेकर ग्रामीणों के साथ विधायक की कहासुनी हो गई।  जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने जेडीयू विधायक को घंटों बंधक बनाए रखा। इसकी सूचना पर पहुंची बौंसी पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद JDU विधायक गोपाल मंडल को ग्रामीणों से रिहा कराया। जिसके बाद विधायक ने 24 मार्च को कागजात के साथ फिर आने की बात कही। विधायक को बंधक बनाए जाने की बात आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर फिलहाल मामले को शांत कराया। 


बताया जाता है कि जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने पिछले 9 माह पूर्व एक प्लॉट नंदकिशोर साह से खरीदी थी। लेकिन मोटेशन होने के बावजूद जब जमीन की रसीद नहीं काटी गई तब अपने गुर्गों के साथ वे नंदकिशोर के पास पहुंचे और उसका कॉर्लर पकड़ लिये। जिसे देख ग्रामीणों ने विधायक का विरोध किया। विधायक और ग्रामीणों के बीच हो रही कहासुनी के दौरान ग्रामीणों ने घंटों विधायक गोपाल मंडल को बंधक बनाए रखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें ग्रामीणों से रिहा कराया। इस दौरान गोपाल मंडल को ग्रामीणों से माफी मांगनी पड़ी। विधायक गोपाल मडल ने कहा कि 24 मार् को वे सभी कागजात के साथ फिर पहुंचेंगे और यदि यह सिद्ध नहीं हुआ कि यह जमीन मेरी है तब इस जमीन को वे छोड़ देंगे। गौरतलब है कि बांका और बौंसी में एक ही जमीन कई लोगों को बेच दिए जाने का मामला पहले भी आ चुका है और आए दिन भी इस तरह का मामला सामने आता है लेकिन जिस जमीन पर जेडीयू विधायक गोपाल मंडल दावा कर रहे हैं क्या वह जमीन उनकी है या नहीं यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।