ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूट

इंग्लैंड की मेम का बिहारी छोरे पर आया दिल, सात समंदर पार पहुंच रचाई शादी

BANKA: इंग्लैड की मेम को बिहार के छोरे से ऐसा प्यार हुआ कि उसने सात समंदर पार पहुंचकर अपने इश्क को अंजाम तक पहुंचा दिया। बांका में हुई इस अनोखी शादी के सैकड़ों लोग गवाह बनें। दरअसल

इंग्लैंड की मेम का बिहारी छोरे पर आया दिल, सात समंदर पार पहुंच रचाई शादी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: इंग्लैड की मेम को बिहार के छोरे से ऐसा प्यार हुआ कि उसने सात समंदर पार पहुंचकर अपने इश्क को अंजाम तक पहुंचा दिया। बांका में हुई इस अनोखी शादी के सैकड़ों लोग गवाह बनें। दरअसल, इंग्लैंड की रहने वाली हेलेन को बांका के रहने वाले अमित कुमार से प्यार हो गया। अमित एक इंजीनियर है और यूएसए में उसकी मुलाकात हेलेन से हुई थी। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद देवघर में धूमधाम के साथ उनकी शादी संपन्न हो गई।


दरअसल, बांका के बिरिनिया स्थित लुरीटांड गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद राय का बेटा अमित पेशे से एक इंजीनियर है। अमित यूएसए में इंजीनियर की नौकरी करता था। इसी दौरान उसे इंग्लैंड की हेलेन नया नाम गुड़िया से उसे प्यार हो गया। दोनों ने साथ साथ जीने मरने की कसमें खाईँ। आक्सफोर्ड के रहने वाले लड़की के माता-पिता पैट्रिक बैडली और लूसी बैडली के साथ ही अमित के माता-पिता की सहमति के बाद गुरुवार को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।


देवघर के एक मैरिज हॉल में हुई इस अनोखी शादी को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। विदेशी दुल्हन की एक झलक पाने के लिए क्या महिलाएं और क्या पुरुष सभी बेकरार दिखे। लड़के के माता-पिता को दुल्हन की भाषा समझने में परेशानी जरूर आ रही है लेकिन पूरा परिवार काफी खुश है। पूरे जिले में इस अनोखी शादी की चर्चा जोरों पर है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता