ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

जेल से छूटने की खुशी में रखी ‘मुर्गा पार्टी’, फिर मौत की नींद सोया अपराधी; दोस्तों पर हत्या का आरोप

Bihar Crime News: बांका में एक युवक की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जेल से जमानत पर बाहर आने के कुछ ही दिन बाद उसका शव पुलिया के नीचे मिला। घटना से पहले दोस्तों के साथ हुई कथित 'मुर्गा पार्टी' की चर्चा भी सामने आ रही है। पुलिस सभी पहलुओं..

जेल से छूटने की खुशी में रखी ‘मुर्गा पार्टी’, फिर मौत की नींद सोया अपराधी; दोस्तों पर हत्या का आरोप
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बांका जिले के शंभुगंज में जेल से जमानत पर बाहर आए 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. बुधवार को करसोप स्थित चैती दुर्गा मंदिर के पास पुलिया के नीचे पानी भरे गड्ढे से युवक का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान केहनीचक गांव निवासी अजय कुमार के पुत्र जीतू कुमार के रूप में हुई है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.


शव मिलने की सूचना पर शंभुगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस फिलहाल मौत के कारणों की जांच कर रही है और हत्या के साथ-साथ आत्महत्या के पहलू को भी ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है.


मृतक के पिता अजय कुमार और मां नीरा देवी ने बताया कि जीतू का शव पुलिया के समीप पानी भरे गड्ढे में मिला. परिजनों का कहना है कि जिस परिस्थिति में शव बरामद हुआ है, उससे उन्हें बेटे की मौत को लेकर संदेह है. उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविकता सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.


ग्रामीणों के अनुसार, जीतू कुमार करीब चार दिन पहले ही खपड़ा निवासी सिक्का डॉन हत्याकांड के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था. बताया जाता है कि उसका पहले से आपराधिक इतिहास रहा है. वह नशे का आदी था और कई बार लोगों के साथ विवाद को लेकर चर्चा में रहा था.


स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि मंगलवार शाम जीतू कुमार अपने तीन साथियों के साथ चैती दुर्गा मंदिर के पास मुर्गा पार्टी कर रहा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर उसके एक साथी के साथ विवाद हो गया. विवाद बढ़ने के बाद दोनों के बीच मारपीट होने की बात कही जा रही है.


जीतू कुमार का आपराधिक इतिहास भी रहा है. ग्रामीणों के अनुसार, वह सिक्का डॉन हत्याकांड के अलावा एक कपड़ा व्यवसायी से हथियार के बल पर लूटपाट के मामले में भी जेल जा चुका था. बाजार में हुई गोलीबारी की एक घटना में भी उसका नाम आरोपित के तौर पर सामने आया था.


शंभुगंज थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की ओर से दिए जाने वाले आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.